फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Board Exam: Application date extended from 9th to 12th

बोर्ड परीक्षा: नौवीं से 12 वीं के आवेदन की तिथि बढ़ी

Fri, 01 Sep 2023 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Board Exam: Application date extended from 9th to 12th
माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों को यूपी बोर्ड ने राहत दी है। अब वह विलंब शुल्क के साथ 10 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे। बड़ी संख्या में छात्र प्रवेश फाॅर्म भरने में चूक गए थे। इससे वह विद्यालयों का चक्कर काट रहे थे। ऐसे छात्रों को आवेदन करने का एक और मौका मिल गया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड ने कक्षा नौ से 12 तक में प्रवेश की अंतिम तिथि अब 10 सितंबर तक बढ़ा दी है। पहले बिना विलंब शुल्क हाईस्कूल और इंटर के छात्र-छात्राओं के प्रवेश की अंतिम तिथि 10 अगस्त थी और शैक्षिक विवरणों को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने की आखिरी तारीख 16 अगस्त थी। 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 अगस्त थी। कक्षा नौ व 11 के विद्यार्थियों के विवरण और कोषागार में जमा अग्रिम पंजीकरण शुल्क की सूचना 25 अगस्त तक अपलोड होनी थी। अब बोर्ड ने तय किया है कि कक्षा 10 व 12 में विलंब शुल्क 100 रुपये के साथ 10 सितंबर तक विवरण अपलोड होंगे। कक्षा 9 व 11 में भी अग्रिम पंजीकरण 10 सितंबर तक होंगे, इसमें विलंब शुल्क नहीं लगाया गया है। स्कूलों के प्रधानाचार्य कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के विवरणों की चेकलिस्ट प्राप्त करेंगे और 11 से 13 सितंबर तक इसे जांचेंगे। डीआईओएस विकायल भारती ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि इस बार समय से प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर तक पंजीकृत अभ्यर्थियों की फोटो युक्त नामावली बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय को डीआईओएस के माध्यम से भेजी जाएगी। इससे बोर्ड परीक्षा 2024 में बैठने वाले छात्र-छात्राओं की तस्वीर साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed