फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Board Exam: All 94 centers connected to the district control room

बोर्ड परीक्षा : जिले के कंट्रोल रूम से जुड़े सभी 94 केंद्र

Tue, 17 Feb 2026 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Board Exam: All 94 centers connected to the district control room
बोर्ड परीक्षा के लिए कलेक्ट्रेट के कंट्रोल रूम में काम करते कर्मचारी। संवाद
ज्ञानपुर। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा का काउंट डाउन शुरू हो गया है। एक दिन बाद यानि बुधवार से 94 केंद्रों पर परीक्षा शुरू हो जाएगी। सोमवार को एनआईसी के जिला कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों को जोड़ दिया गया। इससे दोनों पालियों में होने वाली परीक्षा के दौरान एक-एक कक्ष पर निगरानी रखी जाएगी। जीआईसी के स्ट्रांग रूम से भेजे गए प्रश्नपत्रों को परीक्षा केंद्र के स्ट्रांग रूम के डबल लॉक आलमारी में रखा गया है।
विज्ञापन

जिले में 18 फरवरी से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हो रही है। इसमें 55 हजार 684 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को पारदर्शी कराने के लिए प्रशासन से लेकर शिक्षा विभाग की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। तीन जोनल, 12 सेक्टर, 94 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 92 अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक लगाए गए हैं। बुधवार से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए सभी 94 केंद्रों को कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी के कंट्रोल रूम से जोड़ दिया गया। डीआईओएस अंशुमान ने बताया कि सभी केंद्राध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि दोनों पालियों में सीसीटीवी संचालित रहेगा। प्रश्नपत्रों को स्ट्रांग रूम की डबल लॉक आलमारी में रखा गया है। परीक्षा शुरू होने से पूर्व मजिस्ट्रेट की निगरानी में प्रश्नपत्र निकाला जाएगा।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा एसटीएफ और एलआईयू भी रखेगी नजर
पारदर्शी एवं सुचितापूर्ण बोर्ड परीक्षा कराने के लिए शासन गंभीर है। नकल माफियाओं पर नकेल कसने के लिए पहले की तरह इस बार भी एसटीएफ की नजर रहेगी। जिला स्तर पर एलआईयू भी केंद्रों की जानकारी लेगी। वित्तविहीन केंद्रों के प्रबंधकों के नंबर सर्विलांस पर रहेंगे। सभी परीक्षा केंद्र पर क्षेत्रीय पुलिस बाहरी लोगों का प्रवेश रोकने के लिए मौजूद रहेगी। 94 केंद्रों में वित्तविहीन के 60 परीक्षा केंद्र पर विशेष तौर पर एसटीएफ और एलआईयू की नजर में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed