फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bloody conflict between two parties, one and a half dozen people injured

Bhadohi News: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, डेढ़ दर्जन लोग घायल

Wed, 15 Nov 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Bloody conflict between two parties, one and a half dozen people injured
कोतवाली के चंद्रपुरा गांव में जमीन संबंधी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। लबे रोड दोनों पक्षों के बीच घंटों तक जमकर मारपीट हुई। इसमें डेढ़ दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में 44 नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं 18 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह चन्द्रापुरा गांव में पुरानी जमीनी की रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों के बीच देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की ओर से धारदार हथियार, लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर चलने लगे। दोनों पक्षों के बीच चले खूनी संघर्ष के कारण मिर्जापुर-गोपीगंज मार्ग भी काफी देर तक बाधित रहा। इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो वह भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन दोनों पक्ष नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने लाठी भांज कर लोगों को खदेड़ा। मारपीट में रोहित यादव (30), नंदलाल यादव (60), राम छबीले यादव (52), आशीष यादव (22) पुत्र खुशियाल यादव, अच्छे लाल यादव (40), कमलेश यादव (48) पुत्र बसंत लाल, बंगाली यादव (45), उषा देवी (40) पत्नी बंगाली, कुसुम देवी (50), राजी देवी (40), सीमा देवी (38), गीता देवी (30), संजय कुमार यादव (43), रवि शंकर यादव (34), सत्यनारायण यादव (38), आर्यन यादव (25), पन्ना लाल यादव (65), रामचंद्र यादव (60), संतोष यादव (37) घायल हो गए। सूचना पर कोतवाल संतोष कुमार श्रीवास्तव समेत भारी संख्या में पहुंची पुलिस घायल समेत कई लोगों को कोतवाली लेकर आई। पुलिस ने सभी घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में कराया। वहीं कोतवाली में दोनों पक्षों से 44 नामजद व 15 अज्ञात के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं 18 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed