फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Blood group and hemoglobin of girl students were tested

Bhadohi News: छात्राओं के ब्लड ग्रुप और हीमोग्लोबिन की हुई जांच

Sat, 23 Dec 2023 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Blood group and hemoglobin of girl students were tested
भदोही। डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को बालिका हेल्थ क्लब व राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से छात्राओं के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदोही के चिकित्सकों की टीम ने लगभग 100 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें स्वस्थ रहने की टिप्स दी। प्राचार्य प्रो. शाहिद परवेज ने शिविर का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

डाॅ. निलेश जायसवाल ने छात्राओं को मुख्य खाद्य पदार्थों, सहायक खाद्य पदार्थ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। महिलाओं के लिए लौह तत्त्व, फोलिक एसिड, कैल्सियम, आयोडीन तथा विटामिन अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। विशेषकर गर्भवती या स्तनपान करा रही महिलाओं के लिए। बताया कि मटर, अंडे, मछली मांस, मुर्गे का मीट, रागी, बाजरा में लौह तत्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। डाॅ. रामाशीष, डाॅ. अफरोज, डाॅ. संतोष कुमार व स्टाफ कुमारी खुशबू, वंदना देवी, मनोज कुमार व अजय बिंद ने सहयोग किया।
विज्ञापन

शिविर में छात्राओं का ब्लड ग्रुप और हीमोग्लोबिन जांचा गया। इसके अलावा नेत्र परीक्षण किया गया। छात्राओं को विटामिन डी, कैल्शियम, आयरन की गोलियां दी गई। मौके पर डाॅ. आशुतोष कुमार श्रीवास्तव, डाॅ. माया यादव, डाॅ. श्वेता सिंह, डाॅ. रुस्तम अली, डाॅ. अनुराग सिंह, डाॅ. राजकुमार सिंह यादव, डाॅ. अनीश कुमार मिश्रा, डाॅ. भावना सिंह, डाॅ. अमित तिवारी, आशीष जायसवाल, डाॅ. ऋतिक रंजन, डाॅ. पूनम द्विवेदी ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed