फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Block worker demanded money for housing, video went viral orders for investigation

Bhadohi News : आवास के लिए ब्लॉक कर्मी ने मांगा पैसा, वीडियो वायरल, जांच के निर्देश

Mon, 10 Mar 2025 06:01 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 10 Mar 2025 06:01 PM IST
सार

सरकारी महकमें के भ्रष्टाचार का एक और मामला सामने आया है। ज्ञानपुर में आवास के लिए ब्लॉक कर्मी ने पैसा मांगा और मामले से जुड़ा वीडियो वायरल हो गया। परियोजना निदेशक ने बीडीओ भदोही को जांच सौंपी है और मामले में जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
Block worker demanded money for housing, video went viral orders for investigation
वायरल वीडियो में दिख रहा घुसखोर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भ्रष्टाचार रोकने के लिए सरकार भले ही गंभीर है, लेकिन अधीनस्थ उसका पलीता लगा रहे हैं। ताजा मामला भदोही ब्लॉक का है। जहां प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर एक ब्लॉक कर्मचारी महिलाओं से पैसा मांग रहा है। वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर विभाग में खलबली मच गई। परियोजना निदेशक ने मामले को संज्ञान में लेते हुए बीडीओ भदोही को जांच सौंप दी है।

विज्ञापन


जिले में प्रधानमंत्री आवास के नए लाभार्थियों के चयन के लिए सर्वे का काम चल रहा है। इसके लिए ब्लॉक से लेकर ग्राम पंचायत स्तर के कर्मचरियों की ड्यूटी सर्वे में लगाई गई है। पात्रता की जांच कर कर्मचारी सूची में उन्हें शामिल कर रहे हैं। भदोही के समालकोट दलित बस्ती में एक ब्लॉक कर्मचारी ने आवास दिलाने के लिए महिलाओं से पैसे की मांग किया।
विज्ञापन


इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में ब्लॉककर्मी 500 से 1000 रुपए की मांग कर रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त कर्मचारी कई बस्तियों में इसी तरह पैसे की मांग किया। परियोजना निदेशक आदित्य कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। भदोही बीडीओ को जांच दी गई है। रिपोर्ट आने पर संबंधित कर्मचारी पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed