फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Block will be decorated, 20 will be sworn in chief and BDC

सजने लगे ब्लॉक, 20 को शपथ लेंगे प्रमुख और बीडीसी

Sat, 17 Jul 2021 05:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 05:24 PM IST
विज्ञापन
Block will be decorated, 20 will be sworn in chief and BDC
जिले में ब्लॉक प्रमुखों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण की तैयारी तेज हो गई है। ब्लॉकों का एक तरफ जहां रंग-रोगन कराया जा रहा है तो दूसरी तरफ शपथ ग्रहण के लिए अधिकारियों को नामित किया जा रहा है। दो चरणों में होने वाले शपथ ग्रहण में उप जिलाधिकारी स्तर के अधिकारी शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन

जिले में पहले चरण में पंचायत चुनाव संपन्न हुआ था। तीन जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव और 12 को शपथ ग्रहण हुआ। 10 जुलाई को जिले के छह ब्लॉको में दो ब्लॉक डीघ और अभोली का चुनाव हुआ। जिसमें डीघ से मनीष मिश्र और अभोली से प्रियंका बिंद निर्वाचित हुईं। औराई से बृजमोहन मिश्र, ज्ञानपुर से आरती सिंह, भदोही से प्रियंका सिंह और सुरियावां से अनीता गौतम निर्विरोध प्रमुख बन गए थे। सभी की नजरें शपथ ग्रहण पर टिक गई थी। शुक्रवार की रात में शपथ ग्रहण का आदेश जारी होते ही प्रशासनिक तैयारी तेज हो गई है। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी शपथ ग्रहण कराने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपना शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर ज्ञानपुर, डीघ समेत अन्य ब्लॉकों की साफ-सफाई और रंगरोगन कराया जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी बालेशधर द्विवेदी ने बताया कि शपथ ग्रहण की तैयारी करीब-करीब पूर्ण हेे चुकी है। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। छह ब्लॉक प्रमुख संग 555 बीडीसी भी शपथ ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed