फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Blast in fire fighting cylinder, young man dies

Bhadohi News: फायर फाइटिंग सिलिंडर में ब्लास्ट, चपेट में आए युवक की मौत

Fri, 23 Jun 2023 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Blast in fire fighting cylinder, young man dies
भदोही नगर के लिप्पन चौराहे के पास आग बुझाने वाले सिलिंडर में नाइट्रोजन गैस भरते समय अचानक ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट की चपेट में आया एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में उसे सीएचसी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दशहत का माहौल रहा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर के लिप्पन चौराहे पर नगर निवासी शमसेर खां की फायर फाइटिंग की दुकान 1998 से ही संचालित है। उनके दुकान पर बीते छह सालों से नगर के जलालपुर निवासी असगर अली का 24 वर्षीय पुत्र शेरू काम करता था। बृहस्पतिवार की दोपहर वह पांच किलो के फायर फाइटिंग सिलिंडर में नाइट्रोजन गैस भर रहा था। इस दौरान अचानक तेज धमाके के साथ सिलिंडर ब्लास्ट हो गया। इससे गैस भर रहा शेरू गंभीर रूप से घायल हो गया। ब्लास्ट होते ही पूरा इलाका दहल गया। ऑफिस में मौजूद संचालक शमसेर खान भागे दौड़े घटनास्थल की तरफ पहुंचे और गंभीर रूप से घायल शेरू को महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने शेरू को मृत घोषित कर दिया। इस दौरान घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही परिजन भी हॉस्पिटल पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों को शांत कराते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं संचालक शमसेर खां को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती परिजनों से पूछताछ की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस संचालक से लाइसेंस सहित अन्य बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है। एएसपी ने बताया कि संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना संभवत: सिलेडर रिफिलिंग के दौरान गैस का दबाव बढ़ने के कारण हुआ है। हालांकि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार संचालक की ओर से 2002 में श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन कराया गया था। 2009 के बाद रिनुअल कराना था, जो उन्नहोंने नहीं कराया है।
विज्ञापन

-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed