फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Black marketed rice handed over to Kotedar under the supervision of magistrate

मजिस्ट्रेट की निगरानी में कोटेदार को सुपुर्द हुआ कालाबाजारी का चावल

Fri, 30 Sep 2022 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Black marketed rice handed over to Kotedar under the supervision of magistrate
खाद्य एवं रसद विभाग ने 22वें दिन बृहस्पतिवार को कालाबाजारी के आरोप में सीज किए गए लगभग 332 बोरी चावल नथईपुर के कोटेदार प्रेमनाथ यादव को मजिस्ट्रेट संजय कुमार की निगरानी में सुपुर्द करा दिया गया है।
विज्ञापन

वाराणसी की एक संस्था ने विभागीय अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई थी कि डीघ ब्लॉक के कोटेदारों को सिंगल स्टेज व्यवस्था अंतर्गत राशन उपलब्ध करने वाली संस्था के एक ट्रक पर 332 बोरी चावल चोरी से बेचा जा रहा है। गोसाईं बाजार-नथईपुर स्थित राईस मिल में उक्त चावल को पकड़ा जा सकता है। शिकायत पर डिप्टी आरएमओ देवेंद्र सिंह, डीएसओ सीमा सिंह, तहसीलदार विजय यादव की टीम राइस मिल में छापेमारी कर चावल से भरी बोरियां बरामद की थी और मजिस्ट्रेट की निगरानी में चावल से भरी बोरियों को सीज कर दिया।
विज्ञापन

कालाबाजारी के आरोप में राइस मिल संचालक शिवनारायण, दीपक के खिलाफ गोपीगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस इस मामले में अभी तक विवेचना कर रही है। आरएफसी मिर्जापुर मंडल प्रभाकांत के निर्देश पर सिंगल स्टेज व्यवस्था के टेंडर धारक का लाइसेंस निलंबित करते हुए राशन उठान की जिम्मेदारी सुरियावां और भदोही में लगे टेंडर धारकों को सौंपी गई है। डीएसओ सीमा सिंह ने बताया कि 22वें दिन राईस मिल के गोदाम में सीज 332 बोरी चावल कोटेदार नथईपुर प्रेमनाथ यादव को सुपुर्द करा दिया गया है। सुपुर्दगी के समय मजिस्ट्रेट संजय कुमार, खाद्य एवं रसद अधिकारी संजय पांडेय, शिव नारायण पुलिस फोर्स के साथ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed