फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   BJP will remember the valor service and sacrifice of Rani Ahilyabai

Bhadohi News: रानी अहिल्याबाई के शौर्य, सेवा और बलिदान को याद करेगी भाजपा, 21 से 31 मई तक विविध आयोजन

Mon, 19 May 2025 08:18 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 19 May 2025 08:18 PM IST
सार

रानी अहिल्याबाई के शौर्य सेवा और बलिदान को याद करने के क्रम में भाजपा कार्यक्रम करने जा रही है इसके तहत 21 से 31 मई तक विविध आयोजन किए जाने है जिसे लेकर जिम्मेदारी सौंपी गई।
 

विज्ञापन
BJP will remember the valor service and sacrifice of Rani Ahilyabai
रानी अहिल्याबाई को लेकर कार्यक्रम की जानकारी देते बीजेपी पदाधिकारी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी 21 से 31 मई तक रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती धूमधाम से मनाएगी। उनके त्याग, वीरता एवं बलिदान को जन-जन तक पहुंचाएगी। अभियान के तहत गोष्ठियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। सोमवार को पटेल नगर स्थित लॉन में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी ने पत्रकारों से बातचीत किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रानी अहिल्याबाई का जन्म 31 मई 1725 में महाराष्ट्र के चौड़ी गांव में हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में उनकी प्रतिमा स्थापित करते हुए बताया कि उन्होंने काशी विश्वनाथ से लेकर सोमनाथ तक अनेकों मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर उनकी 300वीं जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने बताया कि 20 मई को सुबह छह बजे हास्टल चौराहा से दुर्गागंज तिराहा तक यात्रा, 21 मई को गोष्ठी, 22 मई को स्वच्छता अभियान एवं गंगा आरती रामपुर घाट पर होगा। इसी तरह 31 मई तक अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस मौके पर जिपं अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, सुनील मिश्रा, स्नेहलता श्रीवास्तव, अर्चना पटेल, पूनम गुप्ता, शिवम तिवारी आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed