{"_id":"5e0e38c68ebc3e878e382e5a","slug":"bjp-welcomed-caa-bill-bhadohi-news-vns502937938","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सीएए बिल का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सीएए बिल का स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। भाजपा भदोही नगर मंडल की बैठक बृहस्पतिवार को विवेकानंद चौराहे स्थित भदोही गैस सर्विस प्रांगण में हुई। बैठक में भारत सरकार द्वारा लागू किए जाने वाले नागरिकता संशोधन बिल का स्वागत किया और कहा कि इससे दूसरे देशों में प्रताणित हिंदू धर्म के लोगों को भारत में बसाया जा सकेगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं से इस अधिनियम के बारे में जानकारी रखने तथा जनमानस को जागरूक करने पर बल दिया गया।
प्रवासी अजय सिंह ने बताया कि विपक्षी दल इस अधिनियम को लेकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। हमारा दायित्व है कि हम जनता के सामने सही बात रखें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह किसी की नागरिकता छीनने वाला कानून नहीं है। बैठक में जन जागरण अभियान के प्रभारी सत्यशील जायसवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सीएए संबंधी पर्चे बांटे और कहा कि इसकी मदद से लोगों को जागरूक करें। बताया कि विपक्ष लोगों को गुमराह कर रहा है तो हम जनता के सामने सच लाएंगे।
अध्यक्षता दिलीप गुप्ता, संचालन डा. विनोद सोनकर शास्त्री ने किया। राजीव मोदनवाल, अजय दुबे, अशोक दुबे, अरविंद मौर्य, परिमल श्रीवास्तव, मो.अली सिद्दीकी, रजत सेठ, विकास बरनवाल, अशोक सिंह, संदीप यादव ने भी विचार व्यक्त किए।