फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   BJP's nationalism false: MLC

भाजपा का राष्ट्रवाद झूठा: एमएलसी

Sat, 31 Jul 2021 06:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
BJP's nationalism false: MLC
सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष, एमएलसी डा. रामपाल कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार झूठा राष्ट्रवाद और धर्म-जाति के झगड़ों में लोगों को उलझा कर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने में व्यस्त है। भाजपा सरकार पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। सरकार को चुनाव में जनता जवाब देगी। वे शनिवार को सुबह इंदिरा मिल चौराहा स्थित एक प्रतिष्ठान में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने गरीबों का हितैषी बनने का ढोंग किया। चुनाव जीत गई तो किसान उसके दुश्मन बन गए। महंगाई का क्या आलम है हम देख रहे हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतों से सभी चीजें महंगी हो चुकी हैं। जनता सारा खेल अब समझ चुकी है। आने वाले चुनाव में सत्ता परिवर्तन होके रहेगा। कहा पूर्व की सपा सरकार में सभी वर्गों को बराबर सम्मान मिला। जबकि भाजपा आरक्षण को पूरी तरह से खत्म करना चाहती है। शिक्षक भर्ती में धांधली भाजपा ने कराया। मौर्य समाज की बेटी पर हमला हुआ। भाजपा सरकार भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण को दलितों, पिछड़ों से छीन कर सामान्य वर्गों को देना चाहती है। लोकतंत्र लूटतंत्र बन गया है। इसका उदाहरण पंचायत चुनाव दिखा। विपक्षी नेताओं को चुनाव में खड़े तक नहीं होने दिया गया। इस दौरान निवर्तमान जिलाध्यक्ष विकास यादव, पूूर्व विधायक जाहिद बेग, मो.आरिफ सिद्दीकी, डा.आरके पटेल, हसनैन अंसारी, पन्नालाल यादव, अलीशेर खां, हृदय नरायण प्रजापति आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed