{"_id":"639e10fbed79ae141f16c3bc","slug":"bjp-people-burnt-the-effigy-of-pak-foreign-minister-bhadohi-news-vns6889565132","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: पाक विदेश मंत्री का भाजपाइयों ने फूंका पूतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: पाक विदेश मंत्री का भाजपाइयों ने फूंका पूतला
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पाक विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की अभद्र टिप्पणी के खिलाफ भाजपाई मुखर हो गए हैं। शनिवार को जिला मुख्यालय सहित अलग-अलग स्थानों पर पुतला दहन कर नारेबाजी की गई।
जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने कहा कि आतंकियों को पनाह देने वाले देश के लोग भारत को न समझाएं। पाक विदेश मंत्री की ओर से पीएम पर की गई टिप्पणी माफी लायक नहीं है। विश्व समुदाय ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि ऐसे विदेश मंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय पर भ्रमण कर बिलावल भुट्टा का पुतला जलाकर पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाया। इस मौके पर जिला महामंत्री रमेश पांडेय, संतोष तिवारी, लालता सोनकर, अशोक जायसवाल, सौरभ मालवीय, सुरेंद्र नाथ पांडेय, नंदलाल मौर्य, डॉ. घनश्याम गुप्ता, गोवर्धन राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इसी तरह खमरिया में भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष संदीप कुमार मौर्य के नेतृत्व में पाकिस्तान के विदेश मंत्री का पुतला जलाया गया। इस मौके पर अच्छेलाल मौर्य, संजीत यादव, भोलानाथ मौर्य, विनोद यादव, संगम कुमार, हिमांशु मौर्य, विकास कुमार मौर्य, संजय विश्वकर्मा आदि रहे। अभोली के मतेथू बाजार में भाजपा नेता राज यादव के नेतृत्व में प्पाली मंडल की ओर से रदर्शन किया गया। इस मौके पर योगेंद्र सिंह, सुनील सिंह, पिंटू पाठक, प्रेम शंकर पाठक, निशांत पाठक आदि रहे।