फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   BJP leader killed in Kolkata, mourning in Baripur

भाजपा नेता की कोलकाता में हत्या,बारीपुर में शोक

Mon, 05 Oct 2020 04:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
BJP leader killed in Kolkata, mourning in Baripur
सीतामढ़ी। कोइरौना थाना क्षेत्र के बारीपुर गांव निवासी पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता और पार्षद मनीष शुक्ला (40) की रविवार रात साढ़े आठ बजे कोलकाता में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह टीटागढ़ थाने के सामने उनके कार्यालय के पास खड़े थे। फोन से सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन कोलकाता के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही शोकांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। मृत भाजपा नेता के पिता डॉ.चंद्रमणि शुक्ला कोलकाता में जाने माने सर्जन हैं। वह कोलकाता के खरदा में सपरिवार रहते हैं। मनीष अपने माता-पिता की तीन संतानों में इकलौते पुत्र थे। बड़े पिता बारोपुर निवासी अधिवक्ता रामप्यारे शुक्ला और इंजीनियर चंद्रभूषण शुक्ला ने बताया कि मनीष की शिक्षा- दीक्षा कोलकाता में ही हुई थी। उसका रुझान शुरू से ही राजनीति में रहा। कम समय में ही राजनीति में काफी ऊंचा मुकाम हासिल कर लिया था। पहले वह तृणमूल कांग्रेस में थे, लेकिन लोकसभा चुनाव से पूर्व भाजपा में शामिल हो गए थे। सामाजिक कार्यों में काफी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने वाले मनीष कोलकाता में गरीब तबके के लोगों की मदद के लिए सक्रिय रहते थे। वे गरीबों के लिए नि:शुल्क एंबुलेंस जैसी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed