फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   BJP district president will be announced today

Bhadohi News: आज होगी भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा

Sun, 16 Mar 2025 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
BJP district president will be announced today
भाजपा जिलाध्यक्ष को लेकर करीब दो महीने से चल रहा इंतजार अब खत्म होगा। रविवार को जोरईं स्थित कार्यालय पर इसकी घोषणा चुनाव अधिकारी दिनेश राय करेंगे। इसको लेकर राजनीतिक सरगर्मी एक बार फिर बढ़ गई है। 11 जनवरी को भाजपा जिला अध्यक्ष पद के लिए 10 महिलाओं समेत 55 लोगों ने नामांकन किया था।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष को लेकर पार्टी के अंदर नए साल से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई। शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर पार्टी की तरफ से 11 जनवरी को नामांकन लिया गया। इसके लिए 10 महिलाओं समेत 55 लोगों ने नामांकन किया, जबकि प्रांतीय परिषद के लिए 18 ने पर्चा भरा था। इसमें पुराने पदाधिकारियों से लेकर युवा चेहरे भी शामिल हैं। नामांकन के बाद करीब एक माह तक अध्यक्षी को लेकर तमाम कयासबाजी लगती रही। कोई जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा को दुबारा वापसी की बात कही तो किसी ने नए चेहरे पर ताल ठोंका। करीब दो महीने से अधिक समय गुजरने पर उक्त चुनाव को लेकर सभी शांत हो गए और शीर्ष नेतृत्व का इंतजार करने लगे। शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने पत्र जारी कर जिला चुनाव अधिकारियों को 16 मार्च तक पहुंचने का निर्देश दिया। बड़ी बैठक आयोजित कर नए जिलाध्यक्ष की घोषणा करने को कहा। जिला चुनाव अधिकारी दिनेश राय ने बताया कि वह रविवार को दोपहर तक आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed