फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Birsa Munda fought against the British: Vipul

बिरसा मुंडा ने लड़ी अंग्रेजों से लड़ाई: विपुल

Thu, 16 Nov 2023 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Birsa Munda fought against the British: Vipul
ज्ञानपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर बुधवार को आदिवासी गौरव दिवस मनाया गया। जनजाति समाज के लोगाें ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व को याद किया।
विज्ञापन

ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे ने कहा कि बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी।उनके बलिदानों के कारण आदिवासी समाज के लोग उन्हें भगवान की तरह पूजा करते हैं। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कहा कि झारखंड के अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल सहित अन्य प्रांतों के आदिवासी बहुल राज्यों में भगवान बिरसा मुंडा को लोग सबसे बड़े क्रांतिकारी के रूप में मानते हैं। अंग्रेज शासक उनके नाम से थर्रा उठते थे। ऐसे महान क्रांतिकारी बहुत ही कम होते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने बिरसा मुंडा के योगदानों को सराहा। जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार गोंड ने सभी का स्वागत किया। मौके पर संतोष गोंड, बलराम गोंड, विकास गोंड, अजय गोंड, आशु गोंड, इन्द्र बहादुर गोंड, रामश्रृंगार, नागेश, अनीता गोंड, सीमा गोंड, उर्मिला गोंड सहित बड़ी संख्या में जनजाति समाज के लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed