फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Biometric attendance machine will now be installed in the district hospital

Bhadohi News: जिला चिकित्सालय में अब लगेगी बायोमैट्रिक मशीन हाजिरी

Mon, 17 Apr 2023 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Biometric attendance machine will now be installed in the district hospital
ज्ञानपुर। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में स्वास्थकर्मियों की लेटलतीफी पर लगाम कसने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सालय में बायोमैट्रिक मशीन लगा दी गई। अब सभी स्वास्थ्यकर्मी को नियमित रूप से आने और जाने के समय बायोमैट्रिक मशीन से उपस्थिति दर्ज करनी होगी।जिले के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की लेटलतीफी जग जाहिर है। सीएमओ डॉ. एसके चक के बार-बार निरीक्षण के बाद भी इनके कार्यप्रणाली कोई विशेष सुधार नहीं आ रहा है। सीएमओ की सख्ती के बाद भी कई चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी से अनुपस्थित मिलते हैं। स्वास्थ्यकर्मियों की इसी लापरवाही पर लगाम लगाने के लिए विभाग ने बायोमैट्रिक उपस्थिति व्यवस्था शुरू की है। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में सोमवार को बायोमैट्रिक हाजिरी की व्यवस्था शुरू कर दी गई। जिला चिकित्सालय में कुल 75 स्वास्थ्यकर्मियों का फिंगर प्रिंट फीड किया गया। अब सभी स्वास्थ्यकर्मियों को नियमित रूप से जिला चिकित्सालय में आने और जाते समय फिंगर प्रिंट लगानी होगी। इससे मरीजों को भी काफी सहूलियत मिलेगी। जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. राजेंद्र कुमार दूबे ने कहा कि बायोमेट्रिक में पंचिंग कर स्वास्थ्यकर्मी को हाजिरी लगाना सुनिश्चित किया गया है। इसी के आधार पर हर माह वेतन भी बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed