Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bio-fertilizer will be made from paddy straw and wheat stalks, will provide relief from urea

Bhadohi News: पराली और गेहूं के डंठल से बनेगी बायो खाद, यूरिया से मिलेगी मुक्ति

Tue, 31 Mar 2026 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Bio-fertilizer will be made from paddy straw and wheat stalks, will provide relief from urea
सीतामढ़ी ट्रस्ट की ओर से गेहूं के डंठल से जैविक खाद बनाने का किया शुरूआत। संवाद
सीतामढ़ी। किसानों के लिए अच्छी खबर है। अब पराली, सरसों, गेहूं फसल के सूखे डंठल, सरपत आदि से बायो-चार (देशी खाद) बनेगी। यह खाद अन्नदाताओं के लिए वरदान साबित होगी। बायोचार (जैविक खाद) के प्रयोग से मिट्टी में जरूरी पोषक तत्वों की कमी पूरी होगी। इसका फायदा यह होगा कि खेतों में यूरिया खाद नहीं डालना पड़ेगा। श्री सीता समाहित स्थल ट्रस्ट की ओर से सोमवार को बायोचार बनाने का विधिवत ट्रायल किया गया। खास बात यह है कि किसानों को बायोचार बनाने के लिए ट्रेनिंग मिलेगी। जिसका फायदा यह होगा कि किसानों को अब फसलों के पराली, डंठल को जलाना नहीं पड़ेगा। इस साधारण प्रोजेक्ट की तकनीकी स्विट्जरलैंड की है। प्रोजेक्ट की शुरूआत कराने वाले महाराष्ट्र के गौतम का कहना है कि बायोचार से तीन समस्याएं सुलझती हैं। कहा कि मिट्टी में जैविक कार्बन की कमी है, बायोचार से मिट्टी की क्षमता बढ़ेगी और धरती का पोषण होगा। बताया कि बायोचार पद्धति में फसलों के अनुपयुक्त डंठल, पराली आदि को बिना ऑक्सीजन के जलाकर शुद्ध कार्बन यानी कोयला बनाकर उसमें गोबर और कंपोस्ट मिला कर जैविक खाद बनाते हैं। पुंज स्कूल की डायरेक्टर डॉ. चित्रा सिंह का कहना है कि संस्था के चेयरमैन अतुल पुंज की मंशा है कि यहां के ग्रामीणों और किसानों का विकास हो और लोग आत्मनिर्भर बने। कहा कि बायोचार (जैविक खाद) से धरती का कार्बन लेबल बढ़ जाता है। इस मौके पर प्रिंसिपल एस जयबीर शर्मा, प्रबंधक कैलाश चंद्र, अशोक सिंह, धर्मेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed