फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bike rider killed in road accident, three injured

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, तीन लोग घायल

Mon, 15 Nov 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bike rider killed in road accident, three injured
गोपीगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के गुलाबधर इंटर कॉलेज के सामने हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घायलों में दो को ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। भगवतपुर गांव निवासी रोहित सिंह (32) व भरत मिश्र उर्फ करन (28) एक ही बाइक से कहीं गए थे। वापस लौटते समय गोपीगंज थाना क्षेत्र में गुलाबधर इंटर कॉलेज के पास आए थे तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। सामने वाली बाइक पर सवार कोइरौना थाना क्षेत्र के बौरी बीसा गांव निवासी किशन यादव (19) व उसी गांव के 24 वर्षीय सचिव घायल हो गए। आस-पास के लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी गोपीगंज में भर्ती कराया। वहां से किशन यादव को जिला अस्पताल और रोहित सिंह, भरत मिश्र को वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचते ही किशन यादव की मौत हो गई। सचिव की हालत ठीक होने पर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed