फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   bike rider fell down from overbridge, died

Bhadohi News: ओवरब्रिज से नीचे गिरा बाइक सवार युवक, मौत

Tue, 27 Jun 2023 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
bike rider fell down from overbridge, died
भदोही। नगर के इंदिरा मिल ओवरब्रिज की रेलिंग से बेकाबू बुलट टकरा गई। इससे बुलट सवार सवार युवक ओवरब्रिज के नीचे गिर गया। मृतक की शिनाख्त सुमित कुमार श्रीवास्तव (26) निवासी जमुनीपुर काॅलोनी के रूप में हुई है। सोमवार को दोपहर बाद यह हादसा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जमुनीपुर काॅलोनी निवासी जयशंकर श्रीवास्तव भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) में पंप चालक हैं। वे मोढ़ रोड पिपरिस में तैनात हैं। उनका बेटा सुमित सोमवार को दोपहर बाद घर से बुलट बाइक लेकर रामरायपुर की ओर जा रहा था। इंदिरा मिल ओवरब्रिज पर आवारा पशु सामने आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में उसकी बाइक असंतुलित हो गई और ब्रिज की रेलिंग से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक तो ब्रिज पर रह गई, लेकिन सुमित पुल से नीचे गिर गया, जिससे मौके पर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। कुछ देर बाद रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी अजय सेठ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed