फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bike collides with parked truck, father dies, son injured

Bhadohi News: खड़े ट्रक में टकराई बाइक, पिता की मौत, बेटा घायल

Wed, 17 Jan 2024 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with parked truck, father dies, son injured
औराई। कोतवाली के कटाव पड़ाव के पास खड़े ट्रक में बाइक टकरा गई। टक्कर में पिता की मौत हो गई। वहीं बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका उपचार औराई सीएचसी में चल रहा है।
विज्ञापन

ऊंज थाना क्षेत्र के कल्लीपुरा निवासी अनवर अंसारी (60) और अपने लड़के रिजवान अंसारी (40) के साथ बाइक से किसी काम से कछवां मिर्जापुर गए थे। देर शाम वे वहां से लौट रहे थे। अभी वे कटका पड़ाव के पास पहुंचे ही थे कि वहां हाईवे पर पहले से ही खड़े एक ट्रक से उनकी बाइक पीछे से जाकर भिड़ गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस दोनों को औराई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई, जहां चिकित्सकों ने अनवर अंसारी को मृत घोषित कर दिया। रिजवान अंसारी का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अस्पताल पहुंचे परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed