फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bikaner-Howrah Express reached Bhadohi with nine hours delay

Bhadohi News: नौ घंटे विलंब से भदोही पहुंची बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस

Sat, 24 May 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Bikaner-Howrah Express reached Bhadohi with nine hours delay
भदोही। भदोही-जंघई रेल रूट पर शुक्रवार को 12372 बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस 9 घंटे की देरी से भदोही आई। इसके अलावा पांच अन्य ट्रेनें एक घंटा या इससे अधिक लेट रहीं। नई दिल्ली-बनारस 15128 केवी एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही। बीकानेर-हावड़ा को जाने वाली सप्ताह में एक दिन चलती है, लेकिन इन दिनों यह ट्रेन बीकानेर से डाइवर्ट होकर रेवाड़ी पहुंच रही है। इससे ट्रेन भदोही पहुंचते समय 9 घंटे लेट हो गई। रेलयात्रियों पर उमस और गर्मी का असर साफ दिख रहा था। इसके अलावा सर्वाधिक देरी से चलने वाली ट्रेन अमृतसर-हावड़ा 13006 पंजाब मेल रही जो पौने तीन घंटे विलंब रही। केवी और जनता एक्सप्रेस एक-एक घंटे, एलटीटी-बलिया 11071 कामायनी एक्सप्रेस तथा आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस डेढ़-डेढ़ घंटे देरी से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक ने कहा कि इन दिनों ट्रेनों के आवागमन समय में काफी सुधार हुआ है। आज केवल एक ट्रेन काफी विलंब रही जो बीकानेर में डाइवर्ट होने के चलते देरी हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed