फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   bijalee katautee par gussa utaara Anger over power cuts lowered

बिजली कटौती पर गुस्सा उतारा

Sat, 07 May 2016 02:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Sat, 07 May 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
 bijalee katautee par gussa utaara Anger over power cuts lowered
अघोषित बिजली कटौती के विरोध में ज्ञानपुर के पटेलनगर में प्रदर्शन करते नागरिक।
मनमानी अघोषित बिजली कटौती से आजिज नगरवासियों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। नाराज लोगों ने पटेलनगर में ज्ञानपुर-भदोही मार्ग पर प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की और विभाग को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने की चेतावनी दी। कहा कि अगर शीघ्र बिजली की समस्या का समाधान न किया गया तो आंदोलन उग्र होगा। 
विज्ञापन

बिजली की धुआंधार कटौती से जनजीवन बेपटरी हो गया है। भीषण गर्मी में लोगों को न तो रात में चैन की नींद मिल पा रही है न ही दिन में काम और व्यवसाय ठीक से हो पा रहे हैं। गर्मी शुरू होने के साथ ही शुरू हुई बिजली किल्लत से आजिज नगर के लोग शुक्रवार को सड़क पर उतर गए। कमलेश गुप्ता की अगुवाई में नगर के पटेलनगर में प्रदर्शन कर नागरिकों ने विरोध जताया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि न तो बिजली के आने का समय है ना ही जाने का। रोस्टर और शेड्यूल विभागीय लापरवाही की भेंट चढ़ गए हैं। जिला मुख्यालय के लिए कम से कम 20 घंटे आपूर्ति का रोस्टर है, लेकिन बिजली मनमानी ढंग से कट जा रही है। रात्रिकालीन अघोषित कटौती ने सबसे ज्यादा परेशानी बढ़ाई है। 
विज्ञापन

रोस्टर के मुताबिक रात में 12 से दो और दिन में 12 से दो बजे बिजली कटौती का समय निर्धारित किया गया है, लेकिन कटने के समय से डेढ़ घंटे पहले ही बिजली गुल हो जाती है और सप्लाई चालू होने के एक से डेढ़ घंटे बाद बिजली दी जा रही है। इससे सारी रात लोगों को रतजगा करना पड़ रहा है। कभी ब्रेकडाउन, कभी शटडाउन तो कभी हवा चलने के नाम पर बिजली आपूर्ति बंद करने की बात कही जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इसमें शीघ्र सुधार किया जाना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से गुड्डू सिंह, रजनीश गिरी, सुभाष यादव, पिंटू सिंह, इंद्रजीत यादव, संतोष, चंद्रबली मौर्य, संजय गुप्ता, अशोक यादव, राकेश आदि शामिल रहे।अघोषित कटौती से ग्रामीण त्रस्त, जताई नाराजगी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed