फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bigha wheat crop destroyed by fire

अाग से तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख  

Tue, 29 Mar 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Tue, 29 Mar 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Bigha wheat crop destroyed by fire
जंगीगंज क्षेत्र के चंदापुर गांव में आग लगने से जली गेहूं की फसल।
 मौसम का तापमान बढ़ने से जिले में अगलगी की घटनाओं में इजाफा हो गया है। मंगलवार को जिले के दो स्थानों पर विद्युत तारों में शार्ट-सर्किट होने से निकली चिंगारी से लगी आग से गेहूं के  तीन बीघे तैयार फसल को जलाकर राखकर दिया। जबकि  शरारती तत्वों द्वारा फूंके गए छप्पर में बंधा पड़वा झुलसकर मर गया। उसे बचाने के  प्रयास में अधेड़ भी झुलस कर घायल हो गया। 
विज्ञापन


जंगीगंज संवाददाता के अनुसार, कोइरौना थानाक्षेत्र के चंदापुर गांव में मंगलवार को दोपहर में विद्युत तारों में शार्ट शर्किट होने से निकली चिंगारी गेहूं के खेत में गिरी। इससे तैयार दो बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई। दोपहर में कड़ी धूप और गर्मी होने से फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने पेड़ आदि उखाड़कर फेंका जिससे काबू किया जा सका। हाईटेंशन तार में सर्किट होने से यदुनंदन चौबे, मातासरन, यादव, चंद्रशेखर यादव, फौजदार यादव, शिव कुमार यादव आदि फसल जलकर नष्ट हो गए।

विज्ञापन


वहिदानगर संवाददाता के अनुसार, कोइरौना थाना क्षेत्र के रामकिशुनपुर बसहीं गांव में मंगलवार को दोपहर में विद्युत तारों में शार्ट-सर्किट होने से गांव निवासी रामसागर बिंद का एक बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। अगलगी की सूचना पाकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आग पर काबू करने का प्रयास किया। लेकिन, तब तक गंभीर हो चुकी आग ने एक बीघा फसल जलाकर राख कर दिया। हालांकि ग्रामीणों ने आस-पास की फसलों को प्रयास करके बचा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


गोपीगंज संवाददाता के  अनुसार थाना क्षेत्र के कठौता स्थित पसियान मोहाल में मंगलवार को शरारती तत्वों ने राजेश सरोज के  छप्पर में आग लगा दी। आग की लपटें निकलने से उसमें बंधा पड़वा चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर पहुंचे राजेश समेत ग्रामीणों ने काबू करने का प्रयास किया। इससे राजेश भी झुलस गया। आग पर काबू कर लिया गया, लेकिन पड़वा की मौत हो गई। उसमें रखे उपली आदि समेत छप्पर के साथ जल नष्ट हो गए। बताया कि  छप्पर के पास भैंस भी बधी थी, उसे किसी तरह खूंटे से खोल लेने में सफलता मिल गई। राजेश को सीएचसी में भर्ती कराया गया, अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed