फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Big setback to former MLA Vijay Mishra appeal dismissed in arms case sentence upheld

Bhadohi: पूर्व विधायक विजय मिश्र को तगड़ा झटका, असलहा मामले में अपील खारिज, सजा बरकरार

Wed, 02 Aug 2023 05:50 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 02 Aug 2023 05:50 PM IST
सार

जेल में बंद पूर्व विधाकय विजय मिश्र को बड़ा झटका लगा है। आयुध अधिनियम में दर्ज मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर बुधवार को विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए कोर्ट सुबोध सिंह की अदालत में सुनवाई हुई। अदालत ने अपील खारिज कर सजा बरकरार रखी है। 

विज्ञापन
Big setback to former MLA Vijay Mishra appeal dismissed in arms case sentence upheld
कोर्ट परिसर में पूर्व विधायक विजय मिश्र (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुष्कर्म समेत कई गंभीर आरोपों में जेल में बंद भदोही की ज्ञानपुर सीट से विधायक रहे विजय मिश्र को बड़ा झटका लगा है। लाइसेंसी निरस्त होने के बावजूद असलहा पास होने के मामले में मिली सजा को कोर्ट ने बरकरार रखी है। आयुध अधिनियम में दर्ज मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर बुधवार को विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए कोर्ट सुबोध सिंह की अदालत में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अपील खारिज कर सजा बरकरार रखी।

विज्ञापन


आगरा जेल में बंद पूर्व विधायक विजय मिश्र पर अवैध असलहा रखने के आरोप में 2011 में आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप था कि असलहे का लाइसेंस निरस्त होने के बाद भी पूर्व विधायक ने उसे जमा नहीं किया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने 17 अक्तूबर 2022 को पूर्व विधायक को धारा 25 के तहत दो साल की कैद 10 हजार जुर्माना और धारा 30 के तहत छह माह कैद व पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन


फैसले के खिलाफ पूर्व विधायक ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में अपील दाखिल की। जहां से मामले को एमपी/एमएलए कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया। विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए कोर्ट सुबोध सिंह ने मामले की सुनवाई करते हुए पूर्व विधायक की अपील को निरस्त कर सजा बरकरार रखी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed