{"_id":"484816a540da29ade7b8c6db996ef194","slug":"bhadohi-train-stone-endured-driver-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही में ट्रेन पर पथराव, सहा. चालक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में ट्रेन पर पथराव, सहा. चालक जख्मी
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
Updated Sun, 29 Nov 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसमें सहायक चालक आलोक कुमार (40) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें सीएचसी गोपीगंज में भर्ती कराया गया है। घटना के चलते ट्रेन तीन घंटे तक ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर खड़ी रही।
शनिवार को मंडुआडीह जा रही नई दिल्ली-मंडुआडीह एक्सप्रेस ट्रेन जंगीगंज स्टेशन के पास पहुंच रही थी कि पकरौली गांव के सामने बगीचे में मौजूद कुछ युवक ट्रेन पर पत्थर चलाने लगे।
इस बीच एक बड़ा पत्थर ट्रेन के इंजन के शीशे को तोड़ते हुए सहायक चालक आलोक कुमार निवासी सलेमपुर, देवरिया के सिर में जा लगा, जिससे उनका सिर फट गया। इस पर मुख्य चालक अच्छेलाल सिंह ने ट्रेन रोक दी।
विज्ञापन
ट्रेन को रुकते देख शरारती तत्व भाग निकले। ट्रेन के गार्ड के पास मौजूद फर्स्ट एड बाक्स की मदद से घायल चालक का प्राथमिक उपचार किया गया।
इस दौरान ट्रेन आधे घंटे से अधिक समय तक वहीं खड़ी रही। ट्रेन के ज्ञानपुर रोड स्टेशन पहुंचने पर घायल सहायक चालक को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर 11 बजकर 12 मिनट पर पहुंची ट्रेन दोपहर दो बजकर 12 मिनट पर दूसरी ट्रेन के सहायक चालक के साथ रवाना हो सकी। लगभग तीन घंटे तक ट्रेन के खड़ी रहने से उसमें सवार यात्री परेशान रहे।
हालांकि पत्थर किसने मारा और पथराव क्यों किया गया, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। ज्ञानपुर रोड स्टेशन मास्टर एके वर्मा ने कहा कि घायल सहायक चालक ने जीआरपी और आरपीएफ को सूचना दे दी है।
..एफ को सूचना दे दी है।