फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi tops in state in online attendance

Bhadohi News: ऑनलाइन हाजिरी लगाने में भदोही प्रदेश में अव्वल

Sat, 30 Nov 2024 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Bhadohi tops in state in online attendance
परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक और बच्चों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने की सूची में भदोही शीर्ष पर है । कौशांबी दूसरे स्थान पर है। सूची में पूर्वांचल के भदोही और वाराणसी ही टाॅपटेन में शामिल है। वाराणसी 10वें नंबर पर है। मिर्जापुर 43वें और सोनभद्र 56वें स्थान पर है। प्रदेश स्तर पर रैंकिंग में अव्वल आने पर डीएम ने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की सराहना की।
विज्ञापन

जिले में 885 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इसमें करीब छह हजार शिक्षक तैनात हैं। करीब पांच महीने पूर्व शासन के निर्देश पर स्कूलों में शिक्षकों और बच्चों की डिजिटल हाजिरी शुरू की गई थी। बाराबंकी की रैंकिंग सबसे खराब है। सूची में वह 75वें स्थान पर है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि शिक्षकों की मेहनत से यह उपलब्धि मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed