फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi's three examination centers on STF radar

एसटीएफ के रडार पर भदोही के तीन परीक्षा केंद्र

Wed, 26 Feb 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Bhadohi's three examination centers on STF radar
विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर में बोर्ड परीक्षा देने के लिए लाइन में खड़े परीक्षार्थ - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। पूर्वांचल के मऊ और बलिया में निगाह गड़ाए एसटीएफ की टीम जल्द ही जिले में धमक सकती है। डीघ क्षेत्र के दो और सुरियावां के एक परीक्षा केंद्र पर गड़बड़ी की खुफिया जानकारी मिलने पर एसटीएफ अलर्ट हो गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही टीम उक्त केंद्रों पर धमक सकती है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा को पारदर्शी और शुचितापूर्ण बनाने के लिए सरकार ने भले ही परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा, वायस रिकॉर्डर समेत अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया करा दी हों, लेकिन नकल माफिया अपना गोरखधंधा करने से बाज नहीं आ रहे हैं। सख्ती के बाद भी जंगीगंज और सेमराध संग सुरियावां क्षेत्र के कई केंद्रों पर गुपचुप तरीके से इमला बोलने के साथ ही कापी लिखने की सूचनाएं आ रहीं हैं। सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट के पहुंचने से पूर्व ही केंद्राध्यक्षों को अलर्ट कर दिया जाता है। इससे वे रंगे हाथ पकड़ में नहीं आ रहे, हालांकि खुफिया सूचना मिलने पर एसटीएफ की टीम अलर्ट हो चुकी है। एसटीएफ के एक उच्च पदस्थ सूत्र ने कहा कि मऊ और बलिया में कार्रवाई हो रही है। भदोही के कुछ केंद्रों के बारे में इनपुट मिला है, जल्द ही कार्रवाई होगी। बताते चलें कि डीघ क्षेत्र के एक शिक्षा माफिया ने क्षेत्र के 10 स्कूलों का ठेका ले रखा है। परीक्षा में बच्चों को अच्छे नंबर से उत्तीर्ण कराने के लिए अच्छी खासी रकम भी वसूली जा रही है। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट संग सचल दस्ते अगर उक्त शिक्षा माफिया के केंद्र पर पहुंचते हैं तो माननियों से फोन कराकर वहां से जाने की बात कह दी जाती है।
विज्ञापन

कैमरे में आया नकलची, रस्टीकेट
ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में बुधवार को दूसरी पाली में सीसीटीवी कैमरे से एक नकलची लखनऊ की नजर में आ गया। लखनऊ कंट्रोल रूम से फोन आने पर केंद्राध्यक्ष ने उसे रस्टीकेट कर दिया। हुआ यूं कि दूसरी पाली की परीक्षा में ओम शंकर इंटर कॉलेज धनऊपुर के सीसीटीवी कैमरे से एक छात्र के नकल करने का लोकेशन लखनऊ कंट्रोल रूम में पहुंच गया। वहां से फोन आने पर डीआईओएस अशोक चौरसिया ने केंद्राध्यक्ष को निर्देश दिया, जिस पर उक्त छात्र को रस्टीकेट कर दिया गया। बताते चलें कि बोर्ड परीक्षा की पहली पाली में इंटर की अरबी और हाईस्कूल में सिलाई की परीक्षा हुई, जबकि दूसरी पाली में इंटरमीडिएट अंग्रेजी और वाणिज्य की परीक्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यवेक्षक संग डीएम-एसपी ने देखा केंद्रों का हाल
ज्ञानपुर। जिले में बोर्ड परीक्षा की निगरानी के लिए राज्य पर्यवेक्षक बालेंदु भूषण सिंह डटे हुए हैं। उन्होंने बुधवार को इंद्रावती देवी इंटर कॉलेज गिरधरपुर, फूलपत्ती महराजी देवी इंटर कॉलेज अरता, पं. हीरानंद इंटर कॉलेज बेरवां पहाड़पुर, जयनंदन सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दरवांसी जंगीगंज और किस्मतदेवी मानिक लाल इंटर कॉलेज पहुंचे। इसी तरह डीएम राजेंद्र प्रसाद और एसपी रामबदन सिंह ने पांच केंद्रों का निरीक्षण किया। इसमें विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर, इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज, डीजे मौर्य बालिका इंटर कॉलेज लक्ष्मणपट्टी और विश्वनाथ इंटर कॉलेज धीरपुर बैदा का जायजा लिया। केंद्राध्यक्षों को निर्देश दिया कि परीक्षार्थी के स्थान पर दूसरा कोई मिला तो उन पर भी कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed