{"_id":"5ee619cc8ebc3e42d162bf70","slug":"bhadohi-s-auto-driver-dies-from-corona-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही के ऑटो चालक की मुंबई में कोरोना से मौत, डेढ़ दशक से से रहते उपनगरीय क्षेत्र मीरा रोड में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही के ऑटो चालक की मुंबई में कोरोना से मौत, डेढ़ दशक से से रहते उपनगरीय क्षेत्र मीरा रोड में
Sun, 14 Jun 2020 06:06 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 14 Jun 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
भारत में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला।
भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के कस्तूूरीपुर गांव निवासी ऑटो चालक की शनिवार को मुंबई में कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। शनिवार रात यहां सूचना मिलने के बाद परिजन मुंबई रवाना हो गए। परिवार के अन्य सदस्यों को वहीं क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
कस्तूरीपुर गांव निवासी ऑटो चालक परिवार के साथ मुंबई के मीरा रोड में एक फ्लैट में रहता था। बोरीवली क्षेत्र में ऑटो रिक्शा चलाकर वह परिवार का जीविकोपार्जन करता था। एक सप्ताह पूर्व बुखार, सर्दी और गले में दर्द की शिकायत पर उन्हें चिकित्सकों को दिखाया गया। चिकित्सकों ने निमोनिया बताया। संदेह होने पर जांच कराई तो कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान शनिवार की रात में मौत हो गई। इसके बाद घर के 12 सदस्यों का स्वैब जांच के लिए भेजने के बाद होम क्वारंटीन करवा दिया गया। कस्तूरीपुर में उनके बड़े भाई ने बताया कि तीन महीने से वह स्वस्थ थे। एक सप्ताह में ही इस तरह की घटना हो गई।
विज्ञापन