फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   bhadohi news

खुली बैठक में हंगामा, कोटा आवंटन टला

Thu, 21 Nov 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
bhadohi news
मोढ़। सुरियावां विकास खंड के भिखारीरामपुर गांव में कोटे की दुकान के आवंटन को लेकर बृहस्पतिवार को हुई खुली बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। मतदान के दौरान हंगामा करने से अधिकारियों ने बैठक को रद्द कर दिया। इससे गांव में गहमागहमी की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

कोटेदार के निधन के बाद भिखारीरामपुर गांव की कोटे की दुकान रिक्त चल रही थी। अफसरों के निर्देश पर बृहस्पतिवार को खुली बैठक का आयोजन किया गया। दुकान के लिए चार लोगों ने नामांकन किया, लेकिन मतदान से पूर्व एक ने पर्चा वापस ले लिया। मतदान के बाद जब मतगणना शुरू हुई तो कुछ लोग हंगामा करने लगे। देखते ही देखते मारपीट की नौबत आ गई। पुलिस के आने के बाद मामला शांत हुआ। इस दौरान एक पक्ष के मोहम्मद याकूब ने जीत का दावा करते हुए विरोधियों पर हंगामा करने की साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हारते देख जानबूझकर हंगामा किया गया। एडीओ राजनाथ ने कहा कि विरोध एवं आरक्षण को लेकर बैठक स्थगित कर दी गई। आगामी बैठक में निर्णय किया जाएगा। इस मौके पर प्रधान संजू देवी, रामदत्त मिश्रा, सतेंद्र सिंह, धर्मराज मौर्य, राजेंद्र प्रसाद समरजीत यादव, राजकुमार, छोटेलाल, शेषमणि सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed