{"_id":"5db5ab5c8ebc3e0172328765","slug":"bhadohi-news-bhadohi-news-vns491355978","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतिशबाजी और रंगीन झालरों से शहर ने किया आकर्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतिशबाजी और रंगीन झालरों से शहर ने किया आकर्षित
विज्ञापन
भदोही। भदोही और नईबाजार समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दिवाली का पर्व आतिशबाजी संग धूमधाम से मनाया गया। शाम होते ही शहरी इलाके रोशनी से नहा उठे। घरों और प्रतिष्ठानों में विधि विधान से गणेश और लक्ष्मी की पूजा अर्चना कर एक दूसरे को दीपावली की बधाई दी गई। पर्व के चलते बाजारों में खरीददारों की चहल पहल बरकरार रही। जगह-जगह अस्थायी दुकानों में सजे माता लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, फूल और मिठाईयों का बाजार दिन भर लोगों को आकर्षित करता रहा।
नगर के मेनरोड, अजिमुल्लाह चौराहा, स्टेशन रोड क्षेत्र भारी भीड़ से गुलजार रहा। आम दिनों से अधिक ट्रैफिक के चलते बाजार में जाम की स्थिति रही। नगर के कटरा बाजार में आने जाने वाले वाहन रेंगते रहे। जगह जगह खरीददारी के लिए लगी भीड़ बाजार में चार चांद लगा रही थी। लोगों ने घरों और प्रतिष्ठानों को फूलों की माला और रंग बिरंगी इलेक्ट्रानिक झालरों से सजाया। व्यवसायिक रूप से खास महत्व रखने वाले त्योहार को देखते हुए आपस में गिफ्ट का खूब आदान प्रदान हुआ। शाम को लक्ष्मी और गणेश की पूजा और हवन पूजन में भी हिस्सा लिया।
रात्रि आठ बजे के बाद से आतिशबाजी का शोर माहौल में घुलने लगा था। हलांकि रात 10 बजे पटाखे बजाने पर प्रतिबंध था लेकिन आधी रात के बाद पटाखो का शोर घरों में पहुंचता रहा। पटाखों और मिठाइयों की ओर बच्चों का खासा रुझान रहा। स्टेशन रोड और मेन रोड पर घरों मकानों की आकर्षक सजावट की गई थी।