फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   bhadohi news

सत्य व अहिंसा से सुदृढ़ होगी देश और समाज की स्थिति

Mon, 07 Oct 2019 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
bhadohi news
ज्ञानपुर। गांधी जयंती सप्ताह के तहत रविवार को कांग्रेसजनों ने गांधी पार्क में उपवास रखकर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। सत्ताधारी लोग उसकी प्रासंगिकता को जाति-धर्म के नाम पर बांटना तो चाहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार दुबे राजन, सुरेश चंद्र मिश्रा, वसीम अंसारी ने कहा कि सत्य और अहिंसा से ही देश और समाज की उन्नति संभव है। देश का अहित सोचने वालों की मंशा कभी सफल नहीं हो पाएगी। अन्य वक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश में काबिज भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों पर प्रहार करते हुए कहा कि जब तक राष्ट्रपिता के विचार जागृत होते रहेंगे, तब तक देश की आन, बान पर आंच नहीं आने दी जाएगी। अंत में कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देश विरोधियों के खिलाफ संघर्ष का संकल्प लिया। इस मौके पर दीनानाथ दुबे, मृत्युंजय पांडेय, नाजिम अली, काशीनाथ, शशांक तिवारी, राजेश यादव, समर, अफसर हाशमी, उपकेंद्र गौतम, नंदलाल कन्नौजिया, रोहित उपाध्याय, खुर्शीद अली, अभिमन्यु यादव, राजेश्वर दुबे, सत्यम शुक्ला, नूरआलम, राजेंद्र मौर्य, संजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed