फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   bhadohi news

सड़क हादसों में तीन की मौत,एक घायल

Fri, 06 Sep 2019 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
bhadohi news
जंगीगंज/औराई। गुजरे 24 घंटे के दौरान विभिन्न स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में छात्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोपीगंज, औराई और ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्रों में जानलेवा दुर्घटनाएं हुईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

पहली घटना ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के मिल्की गांव में स्थित नहर पुलिया के पास हुई। तेज गति से बाइक चला रहा खानापुर, सागररायपुर-गोपीगंज निवासी सूरज गौतम (16) पुत्र राजेंद्र गौतम गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जाता, उसके पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। बाइक पर बैठे दूसरा छात्र अरविंद गौतम (18) घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि दोनों बाइक पर सवार होकर बृहस्पतिवार को ही मवैया निवासी मामा जीतलाल के घर उधार के रुपये लौटाने गए थे और लौटते समय घटना घट गई। मृतक सूरज कक्षा 10 का छात्र बताया गया है। इसी तरह दूसरी घटना गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के जंगीगंज-धनतुलसी मोड़ पर हुई जहां ट्रक की चपेट में आ जाने से अंजनी कुमार तिवारी (50) पुत्र उमेशचंद्र तिवारी निवासी ककरा, सरायइनायत-प्रयागराज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक समेत भागने में सफल हो गया। बताया जाता है कि मृतक सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त होकर सिक्यूरिटी गार्ड का काम करता था। बिना हेलमेट के बाइक चलाते हुए वह जैसे ही मोड़ पर पहुंचा, वैसे ही पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। तीसरी घटना औराई थाना क्षेत्र के उगापुर नहर के पास बृहस्पतिवार रात 10 बजे के आसपास हुई। नतिनी का जन्मदिन मना कर बाइक से लौट रहे मझगवां-चील्ह मिर्जापुर निवासी राधेमोहन यादव (60) खड़े ट्रैक्टर में बाइक समेत पीछे से घुस गए। बताते हैं कि जन्मदिन की खुशी में शरीक होने के बाद बाइक से अकेले घर के लिए चल दिए। उगापुर नहर पार कर औराई की ओर बढ़े थे कि सामने से आ रहे एक ट्रक की रोशनी में आंखें चौंधिया गईं और ओवरटेक के प्रयास में पहले से खड़े एक ट्रैक्टर में पीछे जा भिड़े। जब तक लोग घायल को अस्पताल ले जाते, तब तक मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed