फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   bhadohi news

थानों पर धमके डीएम, देखी व्यवस्था

Mon, 26 Aug 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
bhadohi news
दुर्गागंज/सुरियावां। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने रविवार को दुर्गागंज और सुरियावां थाने का औचक निरीक्षण किया। इससे पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई। डीएम ने विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन करने के साथ ही थाना परिसर में साफ-सफाई को देखा। उन्होंने थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि जनता से मधुर संबंध बना कर रखें। दोपहर बाद डीएम अचानक दुर्गागंज थाने पर पहुंचे। यहां अभिलेखों का निरीक्षण किया और थाना परिसर की साफ सफाई का निर्देश दिया। प्रभारी निरीक्षक कृष्णा नंद राय को कहा कि थाने में पीड़ितों के साथ भेदभाव न किया जाए। उनके न्याय के प्रति संकल्पित रहे मानवाधिकारों का पालन करते हुए लोगों में आपसी सामंजस्य बनाए रखें। इसके बाद डीएम सुरियावां थाने पर पहुंचे। यहां भी एफआईआर रजिस्टर, आंगतुक रजिस्टर को देखा। उन्होंने थानाध्यक्ष संग अन्य पुलिसकर्मियों को चेताया कि लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed