फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   bhadohi news

पवन सुत के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Wed, 14 Aug 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
bhadohi news
ज्ञानपुर। देवाधिदेव महादेव के अतिप्रिय सावन मास के अंतिम मंगलवार (बुढ़वा मंगल) को जनपद में स्थित महावीर मंदिरों में पवनसुत हनुमान के दर्शन- पूजन को भीड़ उमड़ी। ऐतिहासिक चकवा और नटवां महावीर मंदिरों पर पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन किया। जिले के लोक पर्व के नाते स्थानीय अवकाश घोषित होने के चलते सभी सरकारी कार्यालय बंद रहे। इस कारण लोगों ने निश्चिंत होकर पर्व का आनंद लिया। हालांकि दोपहर बाद हुई हल्की बारिश ने मेले में खलल डालने का प्रयास तो जरूर किया लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था और मेलार्थियों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। हर जगह लोग डटे रहे और मेले का आनंद उठाते रहे।
विज्ञापन

प्राचीन एवं पौराणिक स्थल चकवा महावीर मंदिर पर दर्शन-पूजन व मेले की तैयारी दो दिन पूर्व से ही शुरू हो गई थी। मंगलवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का शुरू हुआ सिलसिला दोपहर होते- होते हजारों में पहुंच गई। मंदिर पर पहुंचे महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने हलवा पूड़ी के साथ तरह-तरह के प्रसाद चढ़ा कर दर्शन पूजन किया। इस मौके पर लगे मेले में लोगों ने जमकर खरीददारी भी की। मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। मेले में बच्चों ने चाट और पकवान खाने के बाद झूले का आनंद लिया तो महिलाओं ने शृंगार संग घरेलू सामानों की खरीददारी की। भीड़ अधिक होने से श्रद्धालुओं को कतार में लग कर पवन सुत का दर्शन करना पड़ा। कई स्थानों पर धार्मिक आयोजन भी हुए थे। ऊंज संवाददाता के अनुसार, बुढ़वा मंगल पर क्षेत्र के महावीर मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सूर्यभानपुर (मोन कुटिया) सहित अन्य मंदिरों पर पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन कर सुख और समृद्धि की कामना की। जंगीगंज के महावीर मंदिर जीटी रोड बिहसपुर में बड़ी संख्या में पहुंचे महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने पवनसुत का दर्शन पूजन किया। उधर मेले में सजी घर-गृहस्थी के सामानों संग खान पान की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही। मोढ़ संवाददाता के अनुसार, जमुनीपुर अठगवां के मेला की बारी में हनुमान मंदिर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed