फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   bhadohi news

अकीदत के साथ मनाया गया कुर्बानी का पर्व

Tue, 13 Aug 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
bhadohi news
ज्ञानपुर/गोपीगंज। त्याग, बलिदान एवं समर्पण का पर्व ईदु-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के ईदगाहों-मस्जिदों के आस-पास सुरक्षा में किसी प्रकार कमी नहीं रखी गई। तय समय पर नमाज होने के बाद कुर्बानी देने का सिलसिला अपराह्न तक चलता रहा। सुरक्षा की मानीटरिंग को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ जिला प्रशासन भी पैनी नजर लगाए रहा।
विज्ञापन

गोपीगंज प्रतिनिधि के मुताबिक-फूलबाग स्थित ईदगाह में हाफ़िज गुलाम मुर्तुजा ने 7.30 बजे नमाज अदा कराई तो गिराई स्थित ईदगाह पर हाफ़िज अनीसुल कादरी की इमामत में आठ बजे नमाज अदा हुई। निर्धारित समय पर नमाज अदा कर एक-दूसरे को मुबारक बाद देते हुए वापस घर लौटे लोगों ने परंपरागत ढंग से कुर्बानी दी। भगवतपुर-गिराई, गहरपुर, मेवड़ापुर, पूरेगुलाब आदि स्थानों पर शांति ढंग से नमाज संपन्न हुई। बरजीखुर्द ईदगाह पर 7.30 बजे मौलाना दिलावर हुसैन ने नमाज अदा कराई। ईदगाह गांधी पर हाफ़िज फतेह मोहम्मद, चकसहाब, खानापुर, लालानगर, अमवां आदि स्थानों पर भी अकीदत और एहतमाम के साथ नमाज अदा कर एक-दूसरे को मुबारक बाद दी गई। फूलबाग ईदगाह पर ईओ अमिता सिंह, चौकी प्रभारी सुशील तिवारी मय फोर्स डटे रहे। गिराई ईदगाह पर एडीएम रामजी वर्मा, एएसपी डा.संजय कुमार, तहसीलदार देवेंद्र यादव, नायब तहसीलदार के साथ ही कोतवाल संजय कुमार राय मौजूद रहे।
विज्ञापन

चौरी प्रतिनिधि के मुताबिक-सोमवार को ग्रामीण अंचलों में भी ईद-उल -अजहा (बकरीद) का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह नमाज के बाद जानवरों की कुर्बानी दी गई। पर्व को लेकर मुस्लिम बाहुल्य बस्तियां गुलजार रहीं। सुबह से ही बस्तियों में चहल-पहल होने लगी थी। रोटहा के ईदगाह में एक साथ छह हजार से अधिक लोगों को इमाम फिरोज अली ने नमाज अदा कराई, जबकि बरवां, अर्जुनपुर, डोमनपुर, पल्हैया, जद्दूपुर आदि स्थानों पर भी ईदगाह नमाजियों से भरी रहीं। सुरियावां प्रतिनिधि के मुताबिक-क्षेत्र स्थित दो स्थानों पर बकरीद की नमाज अदा की गई। नगर के कुंदीपुर के ईदगाह में सुुबह 7.45 बजे एवं लागिबाजार जामा बड़ी मस्जिद पर आठ बजे नमाज पढ़ी गई जहां पर हाफिज मेहताब ने नमाज पढ़ाया। पुरानी बाजार कुंदीपुर ईदगाह में हाफिज मुरैन ने नमाज अदा कराई। दोनों स्थानों पर मोहम्मद शफीक, मोहम्मद रउफ हासमी, इसराइल, छेदी अली, हाफिज इम्तियाज, निशातिर अली, इकबाल, असलम, मकबूल, हकीक, अब्बास आदि ने मुल्क की शांति व अमनचैन के लिए दुआ मांगी गई। मोढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक-क्षेत्र के चकचंदा गांव समेत आधा दर्जन क्षेत्रों में बकरीद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मना कर कुर्बानी दी गई। इसी तरह कस्तूरीपुर, सिंहपुर, सनाथपुर, मनीगंज, भिखारीरामपुर, नूरी नगर आदि गांवों के लोगों ने भी ईदगाहों व मस्जिदों में नमाज अदा कर सुख-शांति के लिए दुआ मांगी। इसी तरह बिष्णुपुर, बहरैची, कोछिया, पुरानी मोढ़-नईबस्ती, करियाव-डुड़वा में भी नमाज अदा करने, कुर्बानी का दौरी जारी रहा। घोसिया/खमरिया प्रतिनिधि के मुताबिक-नगर स्थित बड़ी ईदगाह में पहली जमात सात बजे तो दूसरी जमात 7.15 बजे पढ़ी गई। ईदगाह के पास सजी दुकानों पर पहुंचे बच्चों आदि ने खरीददारी कर लुत्फ उठाया। उसके बाद ही घर पहुंचे बड़े लोगों ने कुर्बानी की। ऊंज प्रतिनिधि के मुताबिक-सोमवार को डीघ क्षेत्र के दरवांसी, गोधना, कोइरौना, कटरा बाजार, धनतुलसी, नवधन, ऊंज, सुभाषनगर, जंगीगंज, सूफीनगर, सुधवैं, बिछिया, बनकट खास, हबलशाहपुर-अइनछ, अकोढ़ा गांवों में बकरीद की नमाज शांति पूर्वक संपन्न करा कर कुर्बानी की रस्म अदा की गई। सेवई आदि पकवानों का स्वाद लेने का सिलसिला भी देर रात तक चलता रहा। सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, धर्मेंद्र यादव सहित चौकी पुलिस मुस्तैद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed