फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   bhadohi news

सीडीओ ने गौशाला का किया निरीक्षण, सेक्रेटरी निलंबित - संशोधित खबर लें

Mon, 12 Aug 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
bhadohi news
ऊंज। मुख्य विकास अधिकारी विवेक त्रिपाठी रविवार को डीघ और अभोली के चार गौशालाओं का औचक निरीक्षण किया। चारों स्थानों पर कुछ न कुछ खामियां मिलने पर ग्राम प्रधान, बीडीओ और संचालन समिति की जमकर क्लास लगाई। चेतावनी देते हुए कहा कि पशुओं की टैगिंग और खानपान, इलाज, रखरखाव में लापरवाही बरती गई जो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मीनापुर में खामियां अधिक मिलने पर सेक्रेटरी इंदल राम को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

रमईपुर में संचालित गौशाला में आए दिन पशुओं के मरने और चारा-पानी की शिकायत मिली थी। गंभीरता को देखते हुए सीडीओ विवेक त्रिपाठी दलबल के साथ निरीक्षण को धमक पड़े। रमईपुर में निरीक्षण के दौरान पंजीकृत कुल 43 पशुओं की अपेक्षा 49 मिले। इनमें 43 पर टैग लगा था और छह पर नहीं। ग्राम प्रधान भी मौके पर नहीं मिल सके। गौशाला के रखरखाव में बरती जा रही लापरवाही के चलते कई पशु बीमार मिले। साफ-सफाई, चारा आदि की भी मात्रा अपर्याप्त होने से अधिकारियों ने संरक्षण प्राप्त पशुओं को हरहाल में पौष्टिक आहार हरे चारे की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। पशुपालन विभाग को पशुओं के इलाज में बरती जा रही लापरवाही पर नाराजगी जताई। इसके बाद वह मीनापुर गौशाला पहुंचे। यहां पर चरनी और टीनशेड का निर्माण अपूर्ण मिला। शौचालय निर्माण की स्थित भी काफी खराब मिली। इसमें ग्राम पंचायत अधिकारी इंदल राम की लापरवाही प्रतीत होने पर निलंबित करने का निर्देश दिया। इसके बाद सीडीओ अभोली के हसनपुर और आनंदडीह गौशाला आश्रय स्थलों पर पहुंचे। दोनों स्थानों पर ग्राम प्रधान, सचिव को सख्त हिदायत दिया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed