फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi: Mother-daughter death due to drowning in pond

भदोही: तालाब में डूबने से मां-बेटी की मौत, कपड़ा धोते समय हुई घटना

Mon, 14 Sep 2020 09:42 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भदोही Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 14 Sep 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Bhadohi: Mother-daughter death due to drowning in pond
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के बिगही गांव में सोमवार को कपड़े धोने गई विवाहिता और उसकी मासूम बेटी की डूबने से मौत हो गई। पैर फिसलने से तालाब में गिरकर डूब रही बेटी को बचाने के लिए मां कूद पड़ी। इससे वह भी डूब गई। पुलिस ने शवों को तालाब से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


बिगही गांव निवासी गुलाब चौहान की पत्नी सुलेखा (26) अपनी पुत्री सोनाली (3) के साथ शाम चार बजे के आसपास तालाब पर कपड़े धोने गई थी। उसी समय पास में बैठी पुत्री सोनाली तालाब में गिर गई, जिसे बचाने के लिए वह भी कूद गई और दोनों गहरे पानी डूब गई।
विज्ञापन


आसपास के लोगों की नजर पड़ी तो उसे बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। परिजन रोते-बिलखते तालाब के किनारे पहुंचे। दोनों को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तालाब से बाहर निकालवाया। विवाहिता के मायके वालों को भनक लगी तो वह भी मौके पर पहुंच गए और हत्या का आरोप लगाने लगे। जुटी भीड़ ने वाकया बताया तो वे शांत हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चौरी थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब तक किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। यदि मायके पक्ष तहरीर देता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed