फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi former MLA Vijay Mishra news DM orders attachment of property worth crores

Bhadohi: पूर्व विधायक विजय मिश्र के परिजनों पर कसा शिकंजा, डीएम ने करोड़ों की संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए

Fri, 18 Nov 2022 12:56 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 18 Nov 2022 12:56 PM IST
सार

जिलाधिकारी गौरांग राठी ने मिर्जापुर के लालगंज क्षेत्र में उसके बेटे-बहू और समधी के नाम से स्थित 6.6260 हेक्टेयर भूमि को जब्त करने का निर्देश दिया है। आरोप है कि उक्त जमीन को पूर्व विधायक ने अपराध से अर्जित धन से निर्धारित मूल्य के काफी कम दामों में लिया था। उक्त जमीन की कीमत 10 करोड़ 92 लाख 71 हजार रुपये है।

विज्ञापन
Bhadohi former MLA Vijay Mishra news DM orders attachment of property worth crores
पूर्व विधायक विजय मिश्र को पेशी पर ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही में समाजवादी पार्टी और निषाद पार्टी के पूर्व विधायक विजय मिश्रा और उनके करीबियों पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। जिले की पुलिस अवैध तरीके से अर्जित किए गए धन से अर्जित संपति को कुर्क करने का कार्य कर रही है। शुक्रवार को जिलाधिकारी गौरांग राठी ने मिर्जापुर के लालगंज क्षेत्र में उसके बेटे-बहू और समधी के नाम से स्थित 6.6260 हेक्टेयर भूमि को जब्त करने का निर्देश दिया है। आरोप है कि उक्त जमीन को पूर्व विधायक ने अपराध से अर्जित धन से निर्धारित मूल्य के काफी कम दामों में लिया था। उक्त जमीन की कीमत 10 करोड़ 92 लाख 71 हजार रुपये है।

विज्ञापन

Bhadohi former MLA Vijay Mishra news DM orders attachment of property worth crores
विधायक विजय मिश्रा (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय कारागार आगरा में सजा काट रहे पूर्व विधायक विजय मिश्र के खिलाफ हत्या, लूट, अपरहण, बलात्कार, मारपीट, संपति हड़पने और जालसाजी सहित अन्य मामलों में कुल 83 मुकदमें दर्ज हैं। पूर्व विधायक विजय मिश्र और उनके कुनबे पर पुलिस-प्रशासन की सख्ती बरकरार है। शुक्रवार को जिलाधिकारी गौरांग राठी ने पूर्व विधायक के बेटे विष्णु मिश्रा व बहू रूपा मिश्रा तथा अपने सगे समधी रमेश चंद्र मिश्रा के नाम से मीरजापुर के लालगंज तसहील स्थित आराजी मौजा भूसी पथरहा में  गाटा संख्या 83ग क्षेत्रफल 6.6260 हेक्टेयर (26 बीघा 04 विस्वा लगभग) जमीन को जब्त करने का आदेश दिया। आरोप है कि पूर्व विधायक ने इस जमीन को आपराधिक कृत्यों के अर्जित धन से अपने परिजनों/रिश्तेदारों के नाम से वास्तविक मूल्य से कम मूल्य पर अपने प्रभाव का प्रयोग कर रजिस्ट्री कराई गयी थी। इस जमीन की कीमत 10 करोड़ 92 लाख 71 हजार बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि जिलाधिकारी ने मीरजापुर के लालगंज तहसील के भूसी पथरहा में पूर्व विधायक के बेटे-बहू और समधी के नाम से खरीदी गई लगभग 6.6260 हेक्टेयर भूमि को जब्त करने का निर्देश दिया है। जल्द ही उक्त जमीन को कुर्क किया जायेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed