फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi corona cases update: Former mla included another person died by corona

भदोही: कोरोना से पूर्व विधायक समेत दो की मौत, 241 मिले मरीज

Wed, 14 Apr 2021 04:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 14 Apr 2021 04:20 PM IST
सार

जिले में पहली बार एक साथ मिले ढाई सौ के करीब संक्रमित।
एक्टिव केस की संख्या सात 700 के करीब।
 

विज्ञापन
Bhadohi corona cases update: Former mla included another person died by corona
भदोही में कोरोना से दो की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के भदोही जिले में तेजी से कोरोना संक्रमण हो रहा है। बुधवार को कोरोना संक्रमित भाजपा के पूर्व विधायक पूर्णमासी पंकज समेत दो की मौत हो गई, जबकि एक साथ 241 नए मरीज मिले। तेजी से बढ़ते संक्रमण ने स्वास्थ्य और प्रशासन की की चिंता बढ़ा दी है। अब जिले में एक्टिव मामलों की संख्या 700 के करीब पहुंच गई है।

विज्ञापन


जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। होली के बाद से संक्रमण की रफ्तार जो आगे बढ़ी, वह थमने का नाम नहीं ले रही। हर रोज संक्रमण का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। 15-20 संक्रमितों से शुरू हुआ सिलसिला अब 241 तक पहुंच गया है। गुरुवार को दो स्वास्थ्यकर्मी समेत 241 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन


तीन दिन पहले कोरोना संक्रमित मिले गड़ौरा निवासी भाजपा के पूर्व विधायक पूर्णमासी पंकज का बुधवार को निधन हो गया। इससे भाजपा पदाधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व विधायक काफी ईमानदार और लोकप्रिय छवि के थे। इसी तरह ज्ञानपुर के प्रोफेसर कॉलोनी में एक वृद्ध कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। मार्च 2020 से लेकर अब तक मिले संक्रमितों में बुधवार की रिपोर्ट ने विभाग से लेकर प्रशासन तक की नींद उड़ा दी है। जिले में एक साथ 241 पहली बार मरीज मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान बाद नाईट कर्फ्यू पर निर्णय
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल को मतदान के बाद नाईट कर्फ्यू पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने लोगों से कोरोना के गाइडलाइन का पालन करने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed