{"_id":"64916df12775871cd600e547","slug":"bhadohi-circle-commercial-inspector-threatened-at-the-station-touts-ran-away-caught-126-non-ticketed-passen-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi: स्टेशन पर धमके मंडल वाणिज्य निरीक्षक, सरपट भागे दलाल, 126 गैर टिकट यात्रियों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi: स्टेशन पर धमके मंडल वाणिज्य निरीक्षक, सरपट भागे दलाल, 126 गैर टिकट यात्रियों को पकड़ा
Tue, 20 Jun 2023 02:44 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 20 Jun 2023 02:44 PM IST
सार
रेलवे मंडल प्रशासन की तमाम सख्ती के बाद भी स्टेशनों पर दलालों की सक्रियता कम नहीं हो रही। सक्रिय दलाल अनाधिकृत रूप से टिकटों की बिक्री व अन्य कार्य संचालित कर रहे थे। इसको लेकर वाराणसी रेल मंडल प्रशासन को लगातार शिकायत मिल रही थी। शिकायतों को देखते हुए मंडल वाणिज्य निरीक्षक वाराणसी मंगलवार की सुबह वाराणसी-प्रयागराज के बीच कटका, माधोसिंह, ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के साथ ही जंगीगंज स्टेशन पर धमके।
विज्ञापन
Bhadohi: स्टेशन पर धमके मंडल वाणिज्य निरीक्षक, सरपट भागे दलाल, 126 गैर टिकट यात्रियों को पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी मंडलीय वाणिज्य निरीक्षक की टीम ने मंगलवार की सुबह वाराणसी-प्रयागराज के बीच के स्टेशनों पर चेकिंग अभियान चलाया। मंडलीय वाणिज्य निरीक्षक को देखकर स्टेशनों पर सक्रिय दलाल भाग खड़े हुए। निरीक्षण के दौरान टीम ने विभिन्न स्टेशनों से 126 गैर टिकट व अनियमित यात्रियों को पकड़ा और उनसे 57460 रुपये जुर्माना वसूला। टीम ने सभी को हिदायत देते हुए छोड़ दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Adipurush Row: हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने फिल्म के निर्देशक के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, पुतला फूंका
विज्ञापन
रेलवे मंडल प्रशासन की तमाम सख्ती के बाद भी स्टेशनों पर दलालों की सक्रियता कम नहीं हो रही। सक्रिय दलाल अनाधिकृत रूप से टिकटों की बिक्री व अन्य कार्य संचालित कर रहे थे। इसको लेकर वाराणसी रेल मंडल प्रशासन को लगातार शिकायत मिल रही थी। शिकायतों को देखते हुए मंडल वाणिज्य निरीक्षक वाराणसी मंगलवार की सुबह वाराणसी-प्रयागराज के बीच कटका, माधोसिंह, ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के साथ ही जंगीगंज स्टेशन पर धमके।
विज्ञापन
मंडलीय टीम को देखते ही स्टेशनों पर सक्रिय दलाल भाग खड़े हुए। टीम ने स्टेशन पर टिकट चेकिंग के साथ ही अनाधिकृत वेंडरों के खिलाफ अभियान चलाया। इसके अलावा ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के तत्काल टिकट काउंटर पर लगे जांच-पड़ताल की गई। इस दौरान अवैध वेंडर को टीम के पकड़ में नही आए, लेकिन जांच के दौरान टीम ने सभी स्टेशनों से 126 बिना टिकट व अनियमित यात्रियों को पकड़ा। टीम ने सभी से 57 हजार 460 रुपये वसूले। टीम ने सभी को दोबारा ऐसा न करने की हिदायत देते हुए छोड़ दिया। टीम में आरपीएफ राजेश कुमार शुक्ला, मुख्य टिकट निरीक्षक एके शर्मा, विपिन बिहारी, आरएन पांडेय, टिकट परीक्षक रघुनंदन यादव, विनय यादव, प्रदीप तिवारी व एसआई आरपीएफ दिन सिंह मौजूद रहे।