{"_id":"6491695c57149384e005e364","slug":"adipurush-row-activists-of-hindu-yuva-vahini-filed-a-case-against-the-director-of-the-film-burnt-the-effigy-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Adipurush Row: हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने फिल्म के निर्देशक के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Adipurush Row: हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने फिल्म के निर्देशक के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, पुतला फूंका
Tue, 20 Jun 2023 02:25 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 20 Jun 2023 02:25 PM IST
सार
वाराणसी के रामनगर में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को फिल्म आदिपुरुष का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया।सभी कार्यकर्ता निर्देशक का प्रतीकात्मक पुतला बनाकर नगर भ्रमण करते हुए किला के समीप पहुंचे। कुछ देर तक लातों से पिटाई करने के बाद पुतले में आग लगा दी।
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को फिल्म आदिपुरुष के निर्देशक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अपने संवादों के कारण विवादों में घिरी फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) ने शुरुआती तीन दिनों में ही 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। लोगों के आक्रोश को देखते हुए फिल्म के विवादित संवादों को हटाने की घोषणा कर दी गई है, लेकिन इसके बाद भी लोगों की नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
वाराणसी के रामनगर में भी हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को फिल्म आदिपुरुष के निर्देशक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करने संबंधित ज्ञापन रामनगर थाना प्रभारी निरीक्षक को सौंपा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bhadohi: युवक की मौत पर सस्पेंस, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, शरीर पर कई चोट के निशान
विज्ञापन
इससे पूर्व सभी कार्यकर्ता निर्देशक का प्रतीकात्मक पुतला बनाकर नगर भ्रमण करते हुए किला के समीप पहुंचे। कुछ देर तक लातों से पिटाई करने के बाद पुतले में आग लगा दी। इस दौरान हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता नारेबाजी भी कर रहे थे।