फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi: Bloody struggle in Banjari village over obscene songs, lots of bricks and stones and sticks, many inj

Bhadohi: अश्लील गाने को लेकर बंजारी गांव में खूनी संघर्ष, खूब चले ईंट-पत्थर व लाठी-डंडे, कई घायल

Fri, 09 Jun 2023 01:54 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, लअमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, लअमर उजाला, भदोही Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 09 Jun 2023 01:54 PM IST
सार

बंजारी गांव में गुरुवार को अश्लील गाने का विरोध करने पर एक पक्ष के लोगों ने दो युवकों पर लोहे ही रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल शैलेन्द्र सिंह और विशाल सिंह ने अश्लील गाना बजाए जाने का विरोध किया था। 

विज्ञापन
Bhadohi: Bloody struggle in Banjari village over obscene songs, lots of bricks and stones and sticks, many inj
अश्लील गाने को लेकर बंजारी गांव में खूनी संघर्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही में कोतवाली क्षेत्र के बंजारी गांव में शुक्रवार को फिर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। एक दिन पहले ही अश्लील गाने के विरोध पर दो युवकों को मारपीट कर घायल कर दिया गया था। अब उसी मामले को लेकर गांव में खूनी संघर्ष हो गया। जहां दो पक्षों के बीच ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

बंजारी गांव में बृहस्पतिवार को अश्लील गाने का विरोध करने पर एक पक्ष के लोगों ने दो युवकों पर लोहे के रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिए थे। घायल शैलेन्द्र सिंह और विशाल सिंह ने अश्लील गाना बजाए जाने का विरोध किया था। आरोप था कि गांव के आधा दर्जन लोगों ने ऊनपर हमला बोल दिया था। इसी मामले को लेकर शुक्रवार फिर से बवाल मच गया और गांव में जमकर खूनी संघर्ष हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बंजारी गांव में शुक्रवार की सुबह दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही ईट-पत्थर चलने लगे। एक पक्ष के दीपू सिंह का आरोप रहा कि ग्राम प्रधान यादव बस्ती के 40 से 50 लोगों के साथ ईट पत्थर, लाठी लेकर ठाकुर बस्ती पहुंच गए और मारना पीटना शुरू कर दिए। इस बीच मैं बीच बचाव करने पहुंचा तो मेरे चेहरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Azamgarh: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले में आजमगढ़ का लाल शहीद, खबर सुनते ही रो पड़ा पूरा गांव
वहीं सोनू सिंह (32) ने कहा शोर शराबा सुन घर से बाहर जैसे ही निकला ईंट पत्थर के हमले में उसके सर और शरीर पर कई गंभीर चोटें आई। मारपीट में एक पक्ष से लल्लू सिंह (45), रवि सिंह (32), शैलेन्द्र सिंह (28), प्रदुम्न सिंह (18), ज्वाला सिंह (24) घायल हुए। वही दूसरे पक्ष से राजेन्द्र यादव (44) गंभीर घायल हुए। वही छोटू यादव (16) पुत्र बनझुल यादव, इसरावती देवी (70) पत्नी लाल बहादुर यादव को भी हल्की चोटें आई हैं। कुछ घायलों का उपचार निजी हॉस्पिटल में हुआ और कुछ घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। मामले में दोनों तरफ से तहरीर दी गई है। मामले में पुलिस पर लापरवाही पर आरोप लग रहे हैं। लोगों का कहना है कि एक दिन पहले हुई मारपीट को पुलिस ने गंभीरता से लिया होता तो आज गांव में इस तरह का खूनी संघर्ष देखने को नहीं मिलता। प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। घायलों का उपचार कराकर दोनों पक्षों से लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed