फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The red martyr of Azamgarh in the Naxalite attack in Dantewada Chhattisgarh, the whole village cried after he

Azamgarh: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले में आजमगढ़ का लाल शहीद, खबर सुनते ही रो पड़ा पूरा गांव

Fri, 09 Jun 2023 12:28 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 09 Jun 2023 12:28 PM IST
सार

चार जून को ड्यूटी के दौरान नक्सलियों ने उनकी टोली पर हमला बोल दिया। जिसमें एक जवान की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई जवान गोली लगने से घायल हो गए। जिसमें आजमगढ़ के रानी की सराय की चड़ई गांव निवासी परमिंद यादव भी घायल हो गए।  उनका उपचार अस्पताल में चल रहा था।

विज्ञापन
The red martyr of Azamgarh in the Naxalite attack in Dantewada Chhattisgarh, the whole village cried after he
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले में आजमगढ़ का लाल शहीद - फोटो : शहीद जवान परमिंद यादव

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले में आजमगढ़ का लाल शहीद हो गया। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। वहीं सेना के जवान शहीद पार्थिव शव लेकर रानी की सराय क्षेत्र के चड़ई गांव के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन

शहीद जवान के घर आने जाने वालों का ताता लगा हुआ है। रानी की सराय थाना क्षेत्र के चड़ई गांव निवासी स्व. सुदर्शन यादव के 32 वर्षीय पुत्र परमिंद यादव बीएसएफ में हैं। वह इन दिनों छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में तैनात थे।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- मिर्जापुर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद: मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन, कार्यकर्ताओं को देंगे नसीहत
विज्ञापन
विज्ञापन

चार जून को ड्यूटी के दौरान नक्सलियों ने उनकी टोली पर हमला बोल दिया। जिसमें एक जवान की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई जवान गोली लगने से घायल हो गए। जिसमें आजमगढ़ के रानी की सराय की चड़ई गांव निवासी परमिंद यादव भी घायल हो गए। उनका उपचार अस्पताल में चल रहा था। शुक्रवार की रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। परिजन शव आने का इंतजार कर रहे हैं। शहीद जवान के घर आने जाने का ताता लोगों का लगा हुआ है। शहीद जवान के एक पुत्र व एक पुत्री है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed