फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi: Angry son-in-law shot mother-in-law in the head

Bhadohi : पत्नी की विदाई न होने से नाराज दामाद ने सास के सिर में मारी गोली, वारदात के बाद हुआ फरार

Sat, 27 Apr 2024 02:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 27 Apr 2024 02:15 AM IST
सार

सास को गोली मारने के बाद युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Bhadohi: Angry son-in-law shot mother-in-law in the head
हादसे के बाद : video grab - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोईरौना थाना क्षेत्र के रामपुर बसई गांव में एक युवक ने पत्नी की विदाई न होने से नाराज होकर सास के सिर में गोली मार दी। सास को गोली मारने के बाद युवक मौके से फरार हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में महिला को गोपीगंज सीएससी में भर्ती कराया जहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया है। घटना के समय वह सो रही थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रामकिशुनपुर बसहीं निवासी पान कुमारी (40) पत्नी रामधनी बिंद की बड़ी पुत्री सीमा देवी की शादी लगभग 4 वर्ष पूर्व शादी चबरहा जगदीशपुर सराय ममरेज प्रयागराज जनपद के शिवकुमार बिंद के साथ हुई थी। पिछले चार माह से पति-पत्नी के बीच विवाद होने के कारण सीमा अपने मायके मां के साथ रह रही थी। पति शुक्रवार को शाम को अपने ससुराल पहुंचा जहां पत्नी के विदाई की जिद पर अड़ा रहा मगर पत्नी साथ जाने को तैयार नहीं थी।
विज्ञापन


इस पर सास ने दामाद से मना किया कि जब बेटी नहीं जाना चाहती तो जबरदस्ती ले जाओगे क्या। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर नाराज दामाद शिवकुमार ने सो रही सास को सिर पर गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को गोपीगंज सीएससी लेकर आई जहां से चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज राय ने बताया कि घटना के जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed