फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Saryu's water level decreased by 13 cm in 24 hours

Bhadohi News: 24 घंटे में 13 सेमी घटा सरयू का जलस्तर

Wed, 23 Sep 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Saryu's water level decreased by 13 cm in 24 hours
सरयू नदी के जलस्तर में घटाव से लोगों ने राहत की सांस ली है, लेकिन अभी भी खतरा बरकरार है। 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 13 सेमी की कमी दर्ज की गई। नदी की लहरें भारतमाता मंदिर की दीवार पर टकरा रही थीं। इससे मुक्तिधाम, भारत माता मंदिर, खाकी बाबा की कुटी, जानकी घाट, दुर्गा मंदिर, लोक निर्माण विभाग का डाक बंगला, डीह बाबा का मंदिर, शाही मस्जिद, हनुमान मंदिर सहित नगर की ऐतिहासिक धरोहरों का अस्तित्व खतरा में पड़ गया है। तटवर्ती इलाकों से पानी का खिसकना शुरू हो गया है। सिंचाई विभाग के जेई प्रिंस सिंह ने बताया कि गौरीशंकर घाट पर मंगलवार को नदी का जलस्तर 69.15 मीटर रहा। सोमवार को नदी का जलस्तर 69.28 मीटर रहा। इस तरह 24 घंटे में नदी का जलस्तर 13 सेमी का घटाव दर्ज किया गया। नदी अब खतरा बिंदु 69.90 मीटर से 75 सेमी से नीचे बह रही थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed