{"_id":"6ab2dc40626b3ca9a9028bc0","slug":"letter-sent-to-pm-to-withdraw-charges-on-upi-payments-bhadohi-news-c-295-1-svns1029-152396-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: यूपीआई पेमेंट पर शुल्क को वापस लेने के लिए पीएम को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: यूपीआई पेमेंट पर शुल्क को वापस लेने के लिए पीएम को भेजा पत्र
विज्ञापन
मऊ। केंद्र सरकार की ओर से हॉलमार्किंग शुल्क में की गई बढ़ोतरी और 2,000 रुपये से अधिक के कारोबारी यूपीआई भुगतान पर 0.04 प्रतिशत तक मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लगाने के प्रस्ताव का मऊ जिला उद्योग व्यापार मंडल ने विरोध किया है।
व्यापार मंडल ने आशंका जताई है कि इन दोनों फैसलों से विशेष रूप से सर्राफा कारोबार पर दोहरी मार पड़ेगी और स्थानीय व्यापार बुरी तरह प्रभावित होगा। मऊ जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने बताया कि उन्हाेंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर हॉलमार्किंग शुल्क में की गई वृद्धि पर तत्काल पुनर्विचार करने तथा यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित एमडीआर शुल्क के निर्णय को पूरी तरह वापस लेने की मांग की है।
बताया कि हॉलमार्किंग शुल्क को 45 रुपया से बढ़ाकर 75 रुपया कर दिया गया है, और अब 2,000 रुपए से अधिक के व्यावसायिक यूपीआई लेनदेन पर भी एमडीआर शुल्क लगाने की तैयारी है। इससे व्यापारियों की लागत बढ़ेगी और सर्राफा व्यवसाय पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। संवाद