{"_id":"66f96c1f9859f6fefd002c0a","slug":"bhadohi-a-12-feet-long-python-was-seen-in-the-village-villagers-were-scared-the-forest-department-team-caug-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi: गांव में दिखा 12 फीट का अजगर, ग्रामीण सहमें, वन विभाग की टीम ने पकड़कर जंगल में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi: गांव में दिखा 12 फीट का अजगर, ग्रामीण सहमें, वन विभाग की टीम ने पकड़कर जंगल में छोड़ा
Sun, 29 Sep 2024 08:33 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 29 Sep 2024 08:33 PM IST
सार
भदोही के नगरदह गांव में 12 फीट का अजगर दिखने से ग्रामीणों में हडकंप मच गया । सहमें गांव के लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। वन्य जीव के गांव में देखे जाने के बाद ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
वन्यजीव को पकड़ती वन विभाग की टीम
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ज्ञानपुर के नगरदह गांव में रविवार की सुबह 12 फीट का अजगर गांव में देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम ने पहुंचकर रेस्क्यू किया और उसे मिर्जापुर के जंगल में छोड़ दिया। अजगर के पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
गंगा के तटवर्ती गांव में अक्सर अजगर निकलने की बात सामने आती है। नगरदह गांव निवासी संजय श्रीवास्तव के घर के पीछे भारी भरकम अजगर उस वक्त नजर आया जब परिवार की एक महिला शौच के लिए सुबह निकली। अजगर देखते ही महिला चीखते हुए घर की तरफ भागी।
विज्ञापन
खबर सुनते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वन विभाग को सूचना दी गई। सुबह करीब नौ बजे औराई रेंज के वनकर्मी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद उसे काबू किया। औराई रेंजर राहुल सिंह कौशिक ने बताया कि अजगर करीब 35 किलो वजनी और 12 फीट लंबा था। उसका रेस्क्यू कर मिर्जापुर के जंगल में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन