{"_id":"5e4991e78ebc3ee5f2344195","slug":"bhadhoi-news-bhadohi-news-vns5111638148","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेहत संग खिलवाड़, 26 में छह सैंपल फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेहत संग खिलवाड़, 26 में छह सैंपल फेल
विज्ञापन
ज्ञानपुर। ज्यादा लाभ के लालच में मिलावटखोर आम आदमी की सेहत से खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे हैं। पनीर बेसन, दूध और मिठाई जैसे खाद्य पदार्थो में अधिक मिलावट हो रही है। आलम यह है कि जनवरी में 26 खाद्य पदार्थों में छह के सैंपल फेल हो गए। संबंधित दुकानदारों और फर्मों के खिलाफ विभाग जुर्माना लगाने की तैयारी में लगा है।
बढ़ती जनसंख्या से लक्ष्य के हिसाब से खाद्य पदार्थों की आपूर्ति नहीं हो पाती। यही नहीं महंगाई की मार से भी आम आदमी सस्ते सामानों की ओर रूख करता है। जिसका फायदा उठाकर मिलावटखोर जरूरी सामानों में मिलावट शुरू कर देते हैं। जिससे आम आदमी की सेहत को काफी नुकसान होता है। जनवरी 2020 में खाद्य औषधीय प्रशासन विभाग की ओर से 26 सैंपल उठाए और उसे जांच के लिए लैब भेजे गए। जिसमें पनीर का एक, दूध का दो, बेसन का दो और मिठाई का एक सैंपल फेल हो गया जबकि एक वित्तीय वर्ष के आंकड़ो पर नजर डाली जाए तो संख्या काफी विकट हो जा रही है। 157 सैंपल में 93 फेल हो गए हैं। इसमें दूध और पनीर के सैंपल अधिक फेल हुए। जिला खाद्य एवं औषधीय प्रशासन अधिकारी मंजुला सिंह ने कहा कि दूध में सामान्य रूप से दूधिए पानी मिलाते हैं, जिससे अधिकतर सैंपल दूध के फेल हो जाते हैं। बेसन, पनीर समेत अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट सेहत को नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि एडीएम कोर्ट में छह दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति हो चुकी है। जल्द ही संबंधित फर्म और दुकानदारों पर जुर्माना लगाया जाएगा। बताते चलें कि त्यौहारी सीजन के अलावा अन्य समय में विभाग की ओर से जांच कराई जाती है।