{"_id":"5e0f8d178ebc3e87bf239c8d","slug":"bhadhoi-news-bhadohi-news-vns5032130155","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुमा पर अलर्ट रही पुलिस, चप्पे-चप्पे पर निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुमा पर अलर्ट रही पुलिस, चप्पे-चप्पे पर निगरानी
विज्ञापन
ज्ञानपुर। गत 20 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद भदोही नगर में हुए उपद्रव के बाद शुक्रवार को पुलिस ने जुमा की नमाज को लेकर खास सतर्कता बरती। मुस्लिम बस्तियों और धार्मिक स्थलोंके इर्द-गिर्द सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पिछले उपद्रव में भारी नुकसान हुआ था। उपद्रवियों ने पुलिस चौकी और वाहनों में तोड़फोड़ की थी।
गत 20 दिसंबर को भदोही नगर में जुमा की नमाज के बाद दोपहर दो बजे के आसपास सीएए और एनआरसी के विरोध में हजारों की संख्या में सड़क पर लोग उग्र हो गए। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो भीड़ ने पुलिस पर पथराव करने के साथ ही वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की। उपद्रव में पुलिस की चौकी में भी तोड़फोड़ की गई। इसमें तमाम निर्दोष लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। पुलिस को लाठीचार्ज करने के साथ ही आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इसके बाद पुलिस ने 27 नामजद और दो सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। अज्ञात आरोपियों की पहचान के लिए 59 लोगों को चिह्नित कर उनका पोस्टर जारी कर शहर में कई स्थानों पर लगाया गया। इस घटना के बाद से पुलिस जुमे के दिन खास सतर्कता बरत रही है। पिछले शुक्रवार को चौकसी बरती गई। इस बार भी चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती थी। खास तौर पर भदोही नगर और गोपीगंज में पुलिस ने कड़ा एहतियात बरता। पुलिस कप्तान राम बदन सिंह ने कहा कि सब कुछ सामान्य तरीके से संपन्न हो गया। पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।