फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   bhaajapaajanon ne phoonka panjaab ke seeem ka putala

भाजपाजनों ने फूंका पंजाब के सीएम का पुतला

Sat, 08 Jan 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
bhaajapaajanon ne phoonka panjaab ke seeem ka putala
चौरी के लक्षापुर में पंजाब के सीएम का पुतला जलाते कांग्रेसी। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर/चौरी। प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक से नाराज भाजपाजनों ने शुक्रवार को देवनाथपुर और चौरी के लक्षापुर में पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। भाजयुमों के जिलाध्यक्ष कपिल मिश्र के नेतृत्व में देवनाथपुर में एकजुट भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम की सुरक्षा में चूक को साजिश बताया। कहा कि केंद्र की सत्ता से बेदखल कांग्रेसी हताश हो चुके हैं। इस मौके पर मनीष उपाध्याय, सौरभ, आशीषश, प्रवीण पांडेय आदि रहे। चौरी : लक्षापुर में पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर नारेबाजी की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधान मंत्री की सुरक्षा में हुई चूक का आरोप कांग्रेस के हाईकमान पर लगाया। कहा कि इशारे पर ही पंजाब सरकार की यह लापरवाही सामने आई। इस मौके पर संतोष तिवारी, अनिल सिंह, श्याम बिहारी पटेल, आकाश उपाध्याय , ऋषिकेश पांडेय आदि रहे। वहीं, कौलापुर में भाजपा नेता श्रीनिवास चतुर्वेदी की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें पीएम की सुरक्षा में चूक को लेकर नाराजगी जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान के इशारे पर ही कुचक्र रचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed